फिटकरी के चमत्कारिक उपयोग!

Disclaimer: इस आर्टिकल में एफिलिएट लिंक है। आप इस लिंक से कोई भी खरीददारी करते है तो हमें अमेज़न की ओढ़ से छोटा सा एफिलिएट कमीशन मिल सकते है।

जब बात आती है हमारी मुस्कान की, तो हम सभी चाहते हैं कि वो बेदाग और चमकदार हो। पर कभी-कभी, दांतों में दर्द और कीड़े की समस्या हमारी इस ख्वाहिश पर पानी फेर देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक साधारण सी दिखने वाली चीज़, जो आपके किचन में शायद अभी भी मौजूद हो, इस समस्या का समाधान कर सकती है? हां, हम बात कर रहे हैं फिटकरी की।

मेरे बेटे के दांतों में भी कैविटी हो गई थी, जिसकी वजह से उसे बहुत दर्द होता था। उस समय, मैंने फिटकरी का इस्तेमाल किया, और जो नतीजे मिले, वे सच में कमाल के थे। आज, मैं वही जानकारी और अनुभव आपके साथ बांटने जा रही हूँ।

तो चलिए, आज के आर्टिकल मे, मैं आपको बताती हूँ कि कैसे फिटकरी का इस्तेमाल करके आप दांत के दर्द और कैविटी की समस्या को कम कर सकते हैं। यकीन मानिए, यह जानकारी आपके और आपके परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। 

दांत का कीड़ा कैसा दिखता है?

Cavity

दांत का कीड़ा, जिसे आमतौर पर कैविटी या दांत में सड़न के रूप में जाना जाता है, वास्तव में एक कीड़ा नहीं होता है। यह दांतों पर बैक्टीरिया के कारण होने वाला नुकसान है जो दांतों की सतह पर छोटे छोटे काले, भूरे या सफेद धब्बे के रूप में दिखाई देता है।

अगर इस सड़न का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह बढ़कर दांत में गहरे छेद या गड्ढे का रूप ले लेती है, जिससे दर्द और संक्रमण हो सकता है। धीरे-धीरे, यह सड़न दांतों को अंदर से खोखला कर देती है, जिसकी वजह से दांत कमजोर हो जाते हैं और आगे चलकर गिर सकते हैं।

इसलिए, जब हम “दांत में कीड़ा लगा” कहते हैं, तो असल में हम एक कहावत की बात कर रहे होते हैं, न कि किसी असली कीड़े की। यह शब्द सिर्फ एक तरीके से दांत में होने वाली सड़न को बताने के लिए इस्तेमाल होता है, इसका असली कीड़ों से कोई लेना-देना नहीं है।

दांत में कीड़ा लगने के लक्षण

दांतों में कीड़े लगने (दांतों में कैविटी या सड़न होने) के लक्षण निम्नलिखित हो सकते हैं:

1) दर्द: दांत में सड़न होने पर अक्सर तेज दर्द होता है, खासकर जब आप कुछ ठंडा या गर्म खाते-पीते हैं।

2) संवेदनशीलता: दांत में सड़न होने पर दांत मीठे या खट्टे खाद्य पदार्थों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं।

3) छेद या गड्ढे: दांत में एक छोटा छेद या गड्ढा महसूस हो सकता है, जिसे आप अपनी जीभ से महसूस कर सकते हैं।

4) धब्बे: दांतों की सतह पर काले, भूरे, या सफेद धब्बे दिखाई दे सकते हैं, जो सड़न का संकेत होते हैं।

5) बदबू: दांतों में सड़न होने पर मुंह से बदबू आना भी एक लक्षण हो सकता है।

6) खाना खाते समय असुविधा: दांतों में सड़न के कारण खाने के दौरान दांत में दर्द या असुविधा महसूस हो सकती है।

दांत में कीड़ा लगने के कारण 

दांतों में कीड़ा लगने के मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

1) अनुचित ओरल हाइजीन: नियमित रूप से दांतों की सफाई न करना और फ्लॉसिंग न करना, जिससे बैक्टीरिया और प्लाक जमा हो जाते हैं और दांत खराब होने लगते है।

2) अधिक चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन: बहुत अधिक चीनी युक्त खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का सेवन करने से दांतों पर बैक्टीरिया बढ़ते हैं जो एसिड उत्पन्न करते हैं और दांतों की ऊपरी परत को नष्ट करते हैं जिस से कीड़ा लग जाता है।

3) फ्लोराइड की कमी: फ्लोराइड दांतों को मजबूत बनाता है और सड़न से बचाता है। फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल न करना या फ्लोराइड युक्त पानी का सेवन न करना दांतों में सड़न का कारण बन सकता है।

4) सूखा मुंह (जाइलोस्टोमिया): लार में मौजूद एंजाइम्स और मिनरल्स दांतों की सड़न से लड़ते हैं। सूखा मुंह की स्थिति में लार का उत्पादन कम होता है, जिससे दांतों में सड़न की संभावना बढ़ जाती है।

5) खाने के बाद दांतों की सफाई न करना: खाने के बाद अगर दांतों की सफाई नहीं की जाती, तो खाद्य कण और शर्करा दांतों पर बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करते हैं, जिससे दांत में कीड़ा लगता है।

6) आनुवंशिकी: कुछ लोगों के दांत प्राकृतिक रूप से सड़न के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, जिसमें आनुवंशिकी भी एक भूमिका निभाती है।

7) अनहेल्दी खान-पान की आदतें: बार-बार खाना खाने और खासकर मीठे और स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन दांतों में सड़न को बढ़ावा देता है।

फिटकरी | Alum

Alum

फिटकरी, जो कि पोटैशियम एलम के रूप में भी जानी जाती है, एक प्राकृतिक मिनरल है जिसका इस्तेमाल प्राचीन काल से ही स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी समस्याओं के निवारण में किया जा रहा है।

दांतों के लिए, फिटकरी पाउडर का उपयोग विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है। यह दांतों की सफाई, मसूड़ों की सूजन को कम करने, दांत में दर्द और कीड़े की समस्या का समाधान करने में मदद करता है।

दांतों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल सिर्फ पुरानी मान्यताओं पर ही नहीं बल्कि आज के दंत विज्ञान में भी इसकी उपयोगिता को माना गया है।इसका नियमित उपयोग दांतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

फिटकरी से दांत का कीड़ा कैसे निकाले | Alum for teeth

आपके दांत में लगे कीड़े निकालने के लिए फिटकरी एक प्रभावी और पुराना घरेलू उपाय है। आइए जाने कैसे:

1) फिटकरी की पोटली | Alum

Potli

जी हाँ, दोस्तों, फिटकरी पाउडर का इस्तेमाल एक बेहतरीन विकल्प है, इसे आजमाने में आपको कोई कठिनाई नहीं होगी।

सबसे पहले, एक साफ कॉटन का कपड़ा लें और उसमें थोड़ा सा फिटकरी का पाउडर डालें। इसके बाद, इस कपड़े को अच्छे से बांधकर एक छोटी सी पोटली बना लें। इस पोटली को अपने कीड़े वाले दांत के ऊपर रखें और थोड़ी देर तक वहां रखें। इस उपाय को करने से आपके मुंह में लार बनने लगेगी, जिसे आपको थूक देना चाहिए।

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

Purified Fitkari Alum Powder (phitkari)

mi Nature Purified Fitkari Alum Powder (phitkari) | Water Purify | Pure Alum Powder | Cruelty-Free (227 gm/8oz)| Natural Deodrant| Pure & Natural

2) फिटकरी और सरसों के तेल | Alum and Mustard Oil

Mustard Oil

फिटकरी पाउडर और सरसों के तेल का पेस्ट बनाकर उसे दांत में लगे कीड़े पर लगाने के लिए, एक चुटकी फिटकरी पाउडर लें इसमें कुछ बूंदे सरसों के तेल की मिलाएं और इसे अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।  फिर उस दांत पर लगाएं जहां कीड़ा लगा हो।

पेस्ट को दांत पर कुछ समय के लिए लगा रहने दें, इस दौरान मुंह खोलकर लार निकालें ताकि पेस्ट मुंह में न फैले।

फिटकरी के एंटीसेप्टिक गुण और सरसों के तेल की सूजन कम करने वाली क्षमता मिलकर दांत में लगे कीड़े को निकालने और दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

3) फिटकरी के साथ नमक | Alum and Salt

Salt

दांतों के बीच कीड़े लगने की समस्या से निजात पाने के लिए, एक पारंपरिक और असरदार उपचार है फिटकरी को भूनना और उसे नमक या सेंधा नमक के साथ मिलाना। 

इस उपचार को अपनाने के लिए, हल्की आँच पर एक छोटी चम्मच (लगभग एक चुटकी) फिटकरी को तवे पर भूनें। जब फिटकरी भुन जाए और ठंडा हो जाए, तो उसी मात्रा में नमक या सेंधा नमक मिलाएं, जितनी फिटकरी थी। हल्के हाथ से मसाज करें और फिर उसे थूक दें।

फिटकरी के एंटीसेप्टिक गुण और नमक की एंटीबैक्टीरियल क्षमता मिलकर दांतों में मौजूद कीड़ों को नष्ट करने में मदद करते हैं। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से अपनाने से न केवल कीड़े नष्ट होते हैं, बल्कि दांतों में दर्द और संक्रमण की संभावना भी कम होती है।

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

Vithoba Dant manjan -Amazon
Vithoba Dant manjan -Amazon.in

4) फिटकरी संग चूना | Alum and Chuna

Chuna

चूना (कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड) और फिटकरी (पोटैशियम एलम) का मिश्रण एक अद्भुत उपाय सिद्ध होता है। यह सरल लेकिन असरदार पेस्ट दांतों के दर्द की समस्या से राहत और कीड़ा खत्म करने में काफी मददगार है।

आपको बस ज़रा सा चूना और ज़रा सी फिटकरी को एक साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करना है। इस पेस्ट को अपने ब्रश पर लगाकर खराब दांतों पर धीरे-धीरे लगाएं। इस प्रक्रिया को अपनाने से न केवल दांत दर्द में तुरंत  राहत मिलती है, बल्कि यह दांतों में मौजूद कीड़ों को भी निकालने में सहायक होता है।

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

5) फिटकरी और नारियल तेल | Alum and Coconut Oil

coconut oil

फिटकरी के एंटीबैक्टीरियल गुण तथा नारियल तेल, के एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों के कीड़े को नष्ट करने में सहायक होते हैं। फिटकरी को थोड़े से नारियल तेल में मिलाकर इसे अपने दांतों पर लगा सकते हैं। इसे कुछ समय तक मूंह में रखें, फिर इसे अच्छी तरह से कुल्ला करें। 

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

6) हल्दी और फिटकरी | Alum and Haldi

Haldi

अगर आप दांत के कीड़े को निकालने के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसमें थोड़ी हल्दी मिलाने से यह और भी प्रभावी हो जाता है। यह इसलिए है क्योंकि फिटकरी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, और हल्दी में भी एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इस मिश्रण से न सिर्फ कीड़ों को निकालने में मदद मिलती है,

बल्कि दांत के दर्द में भी लाभ मिलता है।इसे आजमाने के लिए, फिटकरी पाउडर में थोड़ी हल्दी मिलाएं और इसे पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दांतों और मसूड़ों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। यह प्रक्रिया दांतों के कीड़े को निकालने और दांत दर्द में राहत पाने में मदद करेगी।

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

7) फिटकरी का पानी | Alum Water

Water

फिटकरी का पानी  एक प्राचीन और प्रभावी उपाय है जो दांत और मसूड़ों की विभिन्न समस्याओं, जैसे कि दांत दर्द, दांत में कीड़ा, और मसूड़ों की सूजन को कम करने में सहायक है। फिटकरी, जो कि अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जानी जाती है, न सिर्फ आपको दांत दर्द से राहत दिला सकती है, बल्कि दांतों में लगे कीड़े को भी निकालने में सहायक होती है।

इसके लिए, आपको बस 1 चम्मच फिटकरी को पानी में  डाले और मिलाएं। इस पानी से कुल्ला और गरारे करें।

नोट: 5 मिनट दिन में दो बार (सुबह और शाम) करें, 7 दिन तक।

100% Pure Alum Powder

The Mi Nature Purified Fitkari Alum Powder is made from 100% pure alum powder, ensuring its quality and authenticity for skin care.

निष्कर्ष

फिटकरी का उपयोग आपके दांत से जुड़ी समस्याओं और दर्द का रामबाण इलाज है। इसका उपयोग आप कई तरह और आसानी से कर सकते हैं। फिटकरी के पानी को आप रोजाना माउथफ्रेशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं क्योंकि इनसे हमारा शारीरिक सेहत और सुंदरता दोनों जुड़ी होती है। आपको फिटकरी को घरेलू उपाय (home remedies) के अलावा रोजाना दांत साफ करने में भी प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से आपके दांत टूटने से बचेंगे और लंबे समय तक स्वस्थ भी रहेंगे।

दांत का कीड़ा निकालने फिटकरी का प्रयोग के अलावा लौंग का तेल, पुदीने की चाय, लहसुन और भी कई घरेलू उपाय हैं। लेकिन अगर आपके दांत में लगा कीड़ा और दर्द इन उपायों को अपनाने के बाद भी बने रहते हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!