ट्रेडमिल या बाहर दौड़ना: जानिए कौन सा वर्कआउट है बेहतर?

running

दौड़ना एक ऐसी सरल एक्सरसाइज है जिसे बच्चे भी खेल-खेल में करते रहते हैं। लेकिन जब बात बड़े लोगों की दौड़ने की आती है, तो अक्सर एक सवाल उठता है: जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ना या बाहर की खुली सड़कों पर दौड़ना, कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? (which is better running outside or running on a treadmill)

आज के ब्लॉग में हम इसी विषय पर बात करेंगे। आइए जानते हैं, बाहर की खुली सड़क और ट्रेडमिल पर दौड़ने के फायदे और नुकसान ।

दौड़ने के फायदे | Benefits of running

रोज़ाना दौड़ने से आपका दिल मजबूत होता है और साथ ही आप मोटापे से भी छुटकारा पा सकते हैं। यह केवल शारीरिक लाभ तक सीमित नहीं है; दौड़ने से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है और डिप्रेशन दूर होता है।

यही कारण है कि मैराथन रेस का आयोजन भी किया जाता है। मैराथन दौड़ने से न केवल शारीरिक और मानसिक लाभ होते हैं, बल्कि यह आपके सामाजिक जीवन को भी समृद्ध बनाता है। दौड़ने से आप अपने जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं।

ट्रेडमिल पर दौड़ना बनाम बाहर दौड़ना | Treadmill vs Outdoor Running

यहाँ हम आपको बाहर दौड़ने और ट्रेडमिल पर दौड़ने दोनों की तुलना (we here compared  treadmill running and outside running )  करके बता रहे हैं:

1) समय और मौसम

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल पर दिन या रात, किसी भी मौसम में दौड़ सकते हैं, जिससे आपको समय और मौसम की चिंता नहीं होती है।

बाहर दौड़ना: बाहर दौड़ने के लिए आमतौर पर आपको सुबह जल्दी या शाम को जाना होता है। गर्मी, सर्दी, और बारिश के मौसम में बाहर दौड़ना मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी खतरनाक भी।

2) स्पीड

ट्रेडमिल: आप अपनी गति को एक जैसी रखकर आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे एक समान और स्थिर (consistent) दौड़ संभव हो जाती है।

बाहर दौड़ना: बाहर दौड़ने में उबड़-खाबड़, प्लेन और विभिन्न प्रकार के रास्ते होते हैं, जिससे एक ही गति से दौड़ना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

3) स्ट्रांग मसल्स 

बाहर दौड़ना: जब हम बाहर दौड़ते हैं, तो हमारी हड्डियाँ और मांसपेशियाँ अधिक मजबूत होती हैं क्योंकि सतह कठोर होती है, जिससे शरीर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल में कुशन बेल्ट होती है, जो जोड़ों पर कम दबाव डालती है। यह आपके जोड़ों के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन इससे मांसपेशियाँ और हड्डियाँ उतनी मजबूत नहीं होतीं जितनी बाहर दौड़ने से होती हैं।

4) नेचुरल ब्यूटी 

बाहर दौड़ना: जब हम बाहर दौड़ते हैं, तो हमें विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, फूलों की खुशबू और पक्षियों की आवाज सुनने और देखने मिलती है, जिससे हमारा मन प्रसन्न होता है और दौड़ने का अनुभव और भी आनंदमय बन जाता है।

ट्रेडमिल: लंबे समय तक एक ही स्थान पर दौड़ना उबाऊ हो सकता है और प्राकृतिक सुंदरता और ताजगी का अभाव रहता है।

5) सुरक्षा

बाहर दौड़ना: जब हम बाहर दौड़ते हैं, तो जानवरों और वाहनों का खतरा अधिक होता है, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है।

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल में दौड़ते समय बाहर की दुर्घटनाओं से तो बच ही सकते हैं, साथ ही प्रदूषण का खतरा भी कम हो जाता है।

6) महंगा

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल खरीदना या जिम की सदस्यता लेना महंगा हो सकता है।

बाहर दौड़ना: बाहर दौड़ना पूरी तरह से मुफ्त है, आपको केवल अच्छे जूते और वर्कआउट गियर की आवश्यकता होती है।

7) ताजी हवा और विटामिन डी

बाहर दौड़ना: बाहर दौड़ने पर हम भरपूर ऑक्सीजन और विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं, जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल के बंद कमरे में यह संभव नहीं है, क्योंकि वहां ताजी हवा और धूप का अभाव होता है।

8) सोशल रिलेशन शिप 

बाहर दौड़ना: जब हम बाहर दौड़ते हैं, तो हमारे पड़ोसी, दोस्तों और अन्य लोगों से मुलाकात होती है। इससे हमें बात करने और सामाजिक संबंध बनाने का मौका मिलता है, जिससे हमारी मित्रता और संबंध मजबूत होते हैं।

ट्रेडमिल: जिम में हम सीमित लोगों से ही मिल पाते हैं, जिनमें से कई बार हम उन्हें जानते भी नहीं हैं।

9) वर्सेटाइल

बाहर दौड़ना: जब हम बाहर दौड़ते हैं, तो अपनी मर्जी के मुताबिक कभी जॉगिंग (धीरे-धीरे दौड़ना), कभी ब्रिस्क वॉक (चलने और दौड़ने के बीच) या कभी पावर वॉक (तेज गति से चलना, जो लगभग दौड़ने के समान होता है) कर सकते हैं। यह हमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ करने की स्वतंत्रता और विविधता प्रदान करता है।

ट्रेडमिल: ट्रेडमिल पर एक ही तरह से दौड़ना पड़ता है, जिससे विविधता का अभाव रहता है और दौड़ने का अनुभव एकरस हो सकता है।

10) सुविधाएं

ट्रेडमिल: जिम जाकर ट्रेडमिल पर दौड़ना अधिक सुविधाजनक होता है क्योंकि वहां हम जूस, पानी, और तौलिया आदि को आसानी से रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते हैं।

बाहर दौड़ना: बाहर दौड़ते समय इन सभी चीजों को साथ ले जाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दौड़ना थोड़ा असुविधाजनक हो सकता है।

निष्कर्ष

ट्रेडमिल (the treadmill) और बाहर दौड़ने (running outdoors) के अपने-अपने फायदे और नुकसान (pros and cons) हैं। ट्रेडमिल पर दौड़ना समय और मौसम की चिंताओं से मुक्त और सुविधाजनक है, लेकिन यह महंगा और उबाऊ हो सकता है। बाहर दौड़ने से ताजी हवा, प्राकृतिक दृश्यों और सामाजिक संबंधों का आनंद मिलता है, लेकिन इसमें मौसम और सुरक्षा संबंधी चुनौतियाँ हो सकती हैं।

आप पर निर्भर करता है कौन सा ऑप्शन आपकी बॉडी के लिए सही (It depends on you which option is right for your body) रहेगा अपनी व्यक्तिगत पसंद और परिस्थितियों के अनुसार सबसे अच्छा( the best) विकल्प चुन सकते हैं।

FAQs

1 दिन में कितना दौड़ना चाहिए?

यह आपके फिटनेस लक्ष्यों, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करता है। सामान्यतः, एक स्वस्थ व्यक्ति को हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की मध्यम-तीव्रता वाली एरोबिक गतिविधि (जैसे दौड़ना) करनी चाहिए। इसका मतलब है कि आप दिन में 20-30 मिनट दौड़ सकते हैं।

सबसे अच्छा ट्रेडमिल कौन सा है?

सबसे अच्छा ट्रेडमिल चुनते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें: मजबूत मोटर (कम से कम 2.5 HP), पर्याप्त बेल्ट साइज (कम से कम 20 इंच चौड़ा और 55 इंच लंबा), उच्च वजन क्षमता (कम से कम 120 किलोग्राम), अच्छी शॉक एब्जॉर्बशन सिस्टम, प्रोग्रामेबल वर्कआउट ऑप्शंस, विश्वसनीय ब्रांड और वारंटी। कुछ लोकप्रिय और विश्वसनीय ट्रेडमिल ब्रांड्स हैं: NordicTrack, ProForm, Sole, Lifespan, और Bowflex। अपने बजट और जरूरतों के अनुसार सही विकल्प चुनें।

पतला होने के लिए रोज कितना दौड़ना चाहिए?

आमतौर पर, हफ्ते में 5 दिन, कम से कम 30 मिनट मध्यम तीव्रता वाली दौड़ना फायदेमंद होता है। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे शुरू करें और समय व दूरी को धीरे-धीरे बढ़ाएं। उदाहरण के लिए, आप पहले हफ्ते में 15-20 मिनट दौड़ सकते हैं और फिर धीरे-धीरे इसे 30-45 मिनट तक बढ़ा सकते हैं।

1 किलोमीटर कितने मिनट में दौड़ना चाहिए?

औसत व्यक्ति के लिए, 1 किलोमीटर दौड़ने में लगभग 6 से 8 मिनट लग सकते हैं। यह समय शुरुआती लोगों के लिए थोड़ा अधिक हो सकता है और अनुभवी धावकों के लिए कम। तेज दौड़ने वालों के लिए, 4-5 मिनट में 1 किलोमीटर दौड़ना भी संभव है।

ट्रेडमिल पर दौड़ना कठिन क्यों लगता है?

ट्रेडमिल की बेल्ट आपको आगे की ओर धकेलती है, जिससे आपकी हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों का कम इस्तेमाल होता है। इसके बजाय आपके क्वाड्स आपके पैरों का ज़्यादातर काम करते हैं, जिससे वे बाहर दौड़ने की तुलना में ज़्यादा मेहनत करते हैं। यह बदलाव आपकी दौड़ने की प्राकृतिक चाल को बिगाड़ सकता है और इसे कठिन बना सकता है।

सुबह कितने बजे दौड़ना चाहिए?

सुबह दौड़ने का सबसे अच्छा समय वह है जो आपके शेड्यूल और शारीरिक स्थिति के लिए उपयुक्त हो। अधिकांश लोग सुबह 5:30 से 7:00 बजे के बीच दौड़ना पसंद करते हैं क्योंकि इस समय वातावरण ताजा होता है और प्रदूषण कम होता है। यह समय आपके दिन की शुरुआत को ऊर्जावान और ताजगी से भर देता है।

पेट की चर्बी कम करने के लिए कितने दिन दौड़ना चाहिए?

पेट की चर्बी कम करने के लिए नियमितता महत्वपूर्ण है। सप्ताह में कम से कम 5 दिन, 30-45 मिनट तक दौड़ना फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही संतुलित आहार और अन्य व्यायामों को भी शामिल करें। याद रखें कि पेट की चर्बी कम करने में समय लगता है, इसलिए धैर्य और नियमितता बनाए रखें।

ट्रेडमिल में पेट की चर्बी कैसे कम करें?

ट्रेडमिल पर पेट की चर्बी कम करने के लिए नियमितता और सही तकनीक महत्वपूर्ण है। अपने वर्कआउट में उच्च तीव्रता अंतराल प्रशिक्षण (HIIT) शामिल करें, जिसमें 1-2 मिनट तेजी से दौड़ना और फिर 1-2 मिनट धीमी गति से चलना शामिल है। संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।

क्या खाली पेट दौड़ना चाहिए?

खाली पेट दौड़ना व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है। कुछ लोग इसे अधिक ऊर्जा देने वाला मानते हैं, जबकि कुछ लोगों को थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप खाली पेट दौड़ते हैं, तो ध्यान दें कि आपके शरीर में पर्याप्त ऊर्जा हो। छोटे स्नैक्स, जैसे फल या नट्स, दौड़ने से पहले खाए जा सकते हैं।

ट्रेडमिल पर कितनी देर चलना चाहिए?

ट्रेडमिल पर चलने का समय आप अपने ट्रेनर से पूछ सकते हैं। सामान्यतः, 30-45 मिनट तक चलना या दौड़ना पर्याप्त होता है। नियमितता और सही फॉर्म का पालन करना महत्वपूर्ण है ताकि आप चोट से बच सकें और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!