चना और गुड़ खाने के फायदे!

Gud chana

बचपन में मंदिरों में मिलने वाला प्रसाद, गुड़ चना, तो आपने भी जरूर खाया होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि प्रसाद के रूप में मिलने वाला यह गुड़ और चना, कितने सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है? यह केवल एक प्रसाद ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए एक अमूल्य उपहार भी है।

गुड़ और चना, दोनों ही अपनी-अपनी खूबियों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब इन्हें साथ मिला दिया जाता है, तो इसका प्रभाव किसी मेडिसिन से कम नहीं होता। इस लेख में हम देखेंगे कि गुड़ की प्राकृतिक मिठास और चने से मिलने वाली घोड़े जैसी ताकत  कैसे हमारे स्वास्थ्य को अनेक लाभ पहुँचाती है। आइए जानें गुड़ चना खाने के फायदे

गुड़ | Jaggery 

गुड़, जिसे गन्ने के रस को उबालकर और गाढ़ा करके बनाया जाता है, एक प्राकृतिक मिठास है। इसका रंग गहरा भूरा होता है और यह खाने में बहुत मीठा और स्वादिष्ट होता है। गुड़ न सिर्फ एक स्वास्थ्यवर्धक मिठाई है, बल्कि यह आयरन का प्रमुख स्रोत भी है। इसका वैज्ञानिक नाम और अंग्रेजी में इसे ‘Jaggery’ कहा जाता है।

चना | Gram 

चना एक प्रकार की दाल है जो छोटे, गोल और सख्त बीजों से बनी होती है। इनका रंग पीला होता है और चने कई तरह के होते हैं जैसे कि रोस्टेड चना, काबुली चना, काला चना आदि। चने में रिच प्रोटीन होता है और इससे बेसन भी बनता है। चने का वैज्ञानिक नाम ‘Cicer arietinum’ है और अंग्रेजी में इसे ‘Chickpeas’ कहते हैं।

इस प्रकार, गुड़ और चना दोनों ही हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, और इनका सेवन हमें विभिन्न पोषक तत्वों की प्राप्ति में मदद करता है।

गुड़-चना पोषक तत्व | Gud Chana Nutrients value

 100 ग्राम गुड़ और 100 ग्राम चना में निम्नलिखित पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पोषक तत्वगुड़ में मात्रा (100 ग्राम में)चना में मात्रा (100 ग्राम में)
कैलोरी383 किलोकैलोरी364 किलोकैलोरी
प्रोटीन0.4 ग्राम19 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट98.1 ग्राम61 ग्राम
फाइबर0 ग्राम17 ग्राम
फैट0.1 ग्राम6 ग्राम
आयरन11 मिलीग्राम6.2 मिलीग्राम
मैग्नीशियम70-90 मिलीग्राम (अनुमानित)115 मिलीग्राम
पोटेशियम1050 मिलीग्राम875 मिलीग्राम
कैल्शियम80-100 मिलीग्राम (अनुमानित)105 मिलीग्राम
विटामिन C0 मिलीग्रामनगण्य
फोलेटनगण्य557 माइक्रोग्राम

गुड़ चना खाने के फायदे | Gud aur Chana khane ke fayde in hindi | Benefits of Jaggery and Gram

गुड़ और चना खाने शारीरिक विकास के साथ सुंदरता में भी बढ़ोतरी होती है चलिए जानते है गुड़ चना खाने के जबरदस्त फायदे (Benefits of eating jaggery and chana)

1) बढ़ाये इम्यूनिटी 

immunity

बीमारियों से बचे रहने के लिए हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अच्छी बात यह है कि हमारे आस-पास ही कुछ ऐसे नैचुरल खजाने मौजूद हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में हमारी मदद कर सकते हैं। गुड़ और चना ऐसे ही दो खजाने हैं।

गुड़ में विटामिन और मिनरल्स की भरमार होती है, जैसे कि आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में सहायक होते हैं। यह हमारे शरीर को विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। वहीं, चने में जिंक की अच्छी मात्रा होती है, जो एक महत्वपूर्ण खनिज है और हमारी इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करता है। जिंक हमारे शरीर की रक्षा प्रणाली (defence system) को एक्टिव रखता है और उसे विभिन्न रोगों से बचाता है। 

तो, अगर हम रोजाना अपनी डाइट में  गुड़ और चना शामिल करें, तो यह हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी मदद कर सकता है। यह न सिर्फ हमें बीमारियों से दूर रखेगा बल्कि हमारे समग्र स्वास्थ्य को भी सुधारेगा।

2) हीमोग्लोबिन की कमी करे पूरी

Hemoglobin

एनीमिया, जिसे शरीर में खून की कमी भी कहते हैं, एक ऐसी समस्या है जिसमें हमारे शरीर में लाल रक्त कणिकाओं या हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। इसे दूर करने में गुड़ और चने का सेवन बहुत मददगार हो सकता है।

गुड़ आयरन का एक अच्छा स्रोत है, खाने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है। इससे लाल रक्त कणिकाओं की संख्या में वृद्धि होती है और खून की कमी को दूर किया जा सकता है। दूसरी ओर, चने में भी आयरन के साथ-साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को मजबूत बनाने और एनीमिया से लड़ने में सहायता करते हैं।

तो, अगर आप एनीमिया से जूझ रहे हैं तो गुड़-चना खाना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।

3) दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

heart anjeer

हमारे हृदय की सेहत के लिए चना और गुड़ का सेवन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। एनसीबीआई (National Center for Biotechnology Information) पर उपलब्ध एक शोध के अनुसार, चने में मौजूद तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं। चने के सेवन से हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जबकि बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, जो हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसके अलावा, चने में फाइबर, फोलेट, पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और हृदय की सेहत को बेहतर बनाते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन और अन्य मिनरल्स होते हैं जो खून की मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे हृदय को अधिक ऑक्सीजन और पोषण मिलता है।

4) वजन घटाने में मददगार

Weight Loss

बढ़ते वजन को कम करने में चना और गुड़ आपकी बहुत मदद कर सकता है। चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जो खून में शुगर के स्तर को धीरे-धीरे बढ़ने देता है, इससे अचानक भूख लगने की समस्या कम होती है।

साथ ही, चने में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। प्रोटीन हमें लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे हम कम खाना खाते हैं और कैलोरी इनटेक कम होती है। फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

इसके अलावा, गुड़ में पोटेशियम पाया जाता है, जो वजन नियंत्रण में मदद करता है। पोटेशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालता है, जिससे पानी की वृद्धि से होने वाले वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।

इसलिए, अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करने की सोच रहे हैं, तो गुड़ और चना का सेवन एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है।

5) हड्डियों और मांसपेशियों के  लिए

Bones

जिम करने वाले लोगों को अक्सर गुड़ और चना खाने की सलाह देते है जिम ट्रेनर, क्योंकि ये दोनों हमारी हड्डियों और मांसपेशियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

साथ ही, गुड़ में मौजूद आयरन खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जिससे मांसपेशियों तक अधिक ऑक्सीजन पहुँचती है और वे मजबूत होती हैं।

वहीं, चने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में अहम भूमिका निभाता है। चने में मैग्नीशियम और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो मांसपेशियों की स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं।

इसलिए, जो लोग नियमित रूप से जिम जाते हैं या शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं, उन्हें अपनी डाइट में गुड़ और चने को शामिल करना चाहिए।

6) पेट की हेल्थ का वेल विशर

Stomach problems

चना और गुड़ खाने के फायदे पेट के लिए भी अनेक हैं। जैसा कि हमने ऊपर बताया है, फाइबर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है जिससे कब्ज को दूर करने में मदद करते हैं।

 इसके अलावा, गुड़ में मौजूद मिनरल्स जैसे कि पोटैशियम और मैग्नीशियम पाचन क्रिया को सहायता प्रदान करते हैं और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं जैसे कि गैस और अपच को कम करते हैं। यह न सिर्फ आपके पाचन को बेहतर बनाएगा बल्कि आपको पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से भी राहत दिलाएगा।

7) मेमोरी बूस्टर

Memory

गुड़ चने का सेवन सेहत के साथ-साथ हमारे दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चने में विटामिन B6 होता है जो मस्तिष्क के सही काम करने में मदद करता है और न्यूरोट्रांसमीटर्स के निर्माण में सहायक होता है, जो हमारे मूड और नींद के पैटर्न को नियंत्रित करते हैं।

 दूसरी ओर, मैग्नीशियम मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह चिंता और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, गुड़ में मौजूद आयरन भी हमारे दिमाग को ऑक्सीजन की बेहतर आपूर्ति करता है, जिससे दिमाग का कार्य और भी बेहतर होता है।

इसलिए, बच्चों को गुड़ चना खिलाना चाहिए, जिससे उनके पढ़ाई में मदद हो और उनकी मेमोरी पावर और याददाश्त बढ़ सके। यह न सिर्फ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा, बल्कि उनकी बौद्धिक क्षमता (intellectual ability)और एकाग्रता (concentration) में भी सुधार करेगा।

8) गुड़ चना खाएं एनर्जी बढ़ाएं

sexual energy Kesar

गुड़ और चना एक मैजिकल कॉम्बिनेशन है जब बात एनर्जी की हो तो क्यूकी चना में कार्बोहाइड्रेट होता हैं, जो हमें लंबे समय तक स्थायी ऊर्जा प्रदान करता हैं इससे शरीर को दिन भर की गतिविधियाँ करने में मदद मिलती है।

वहीं, गुड़ में भरपूर मात्रा में आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैंजो न केवल शरीर को तत्काल ऊर्जा देते हैं बल्कि हमारी समग्र स्वास्थ्य को भी सुधारते हैं। 

 गुड़ की मीठी ऊर्जा तत्कालिक ( immediate) होती है, जबकि चना से मिलने वाली ऊर्जा दीर्घकालिक (long-term) होती है। इस प्रकार गुड़ और चना कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सर्वोत्तम सोर्स है। 

गुड़ चना और दूध के फायदे 

Jaggery Milk
फायदेविवरण
ऊर्जा भरपूरगुड़, चना, और दूध का मिश्रण शरीर को ऊर्जा से भर देता है। चना दीर्घकालिक ऊर्जा देता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होते हैं। गुड़ तुरंत ऊर्जा देता है क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, और दूध शरीर को जरूरी फैट्स और प्रोटीन प्रदान करता है जो ऊर्जा का स्रोत होते हैं।
सेहत में सुधारये तीनों घटक सेहत के कई पहलुओं में सुधार लाते हैं। गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है जो खून की कमी को दूर करता है, चना पाचन में मदद करता है और फाइबर से भरपूर होता है, जबकि दूध कैल्शियम और विटामिन D प्रदान करता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।
रोगों से बचावइस मिश्रण का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है जिससे शरीर विभिन्न रोगों से लड़ सकता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को स्वस्थ रखते हैं।
मांसपेशियों के लिए अच्छाचने में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करती है। दूध भी प्रोटीन से भरपूर होता है जो मांसपेशियों को और मजबूत बनाता है।

गुड़ और चना खाने के तरीके | Gud aur Chana kaise khaye

गुड़ और चने खाने से शरीर को कई फायदे (gud chana ke fayde)होते हैं, और हम इन्हें विभिन्न तरीकों से खा सकते हैं। यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं:

  • सीधा सेवन: सीधा सेवन एक बहुत ही आम और सरल तरीका है गुड़ और चने को खाने का। इसमें आप चने को पहले भिगो दें और फिर उन्हें हल्का सा तवे पर सेंक लें। इसके बाद, इन सेंके हुए चनों में गुड़ मिलाकर खाया जा सकता है।
  • गुड़ चना चाट:  बनाने के लिए, पहले चनों को अच्छे से भिगोकर फिर उबाल लें। उबले हुए चनों में बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, और ताजा धनिया मिलाएं। इसके बाद, इस मिश्रण में गुड़ और खजूर की चटनी मिलाकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाएं।
  • गुड़ चना लड्डू: गुड़ और चने का पाउडर बनाकर इसमें घी मिलाकर लड्डू बनाये जा सकते हैं। यह एक स्वस्थ और स्वादिष्ट स्नैक विकल्प है।
  • गुड़ चना शेक: दूध में चना पाउडर और गुड़ मिलाकर एक पौष्टिक शेक बनाया जा सकता है। यह खासकर बच्चों के लिए उत्तम है जिन्हें स्वाद और पोषण दोनों की आवश्यकता होती है।
  • गुड़ चना पराठा: चने का आटा और गुड़ का उपयोग करके पौष्टिक पराठे भी बनाए जा सकते हैं। इससे पराठे में एक अनूठा स्वाद और पोषण मिलता है।
  • भुना चना और गुड़: भुने चने और गुड़ का यह संयोजन एक स्वादिष्ट और स्वस्थ स्नैक है जिसका सेवन रोजाना किया जा सकता है।

गुड़ चना खाने का सही समय | Jaggery and Gram

गुड़ और चना खाने का सबसे उत्तम समय सुबह का माना जाता है,हालांकि, दिन भर में कभी भी गुड़ और चना खाया जा सकता है।

  • सुबह का समय: सुबह खाली पेट गुड़ और चना खाना ताजगी से भर देता है और दिन भर के लिए आपको तैयार करता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा देता है।
  • व्यायाम के पहले: अगर आप व्यायाम करने जा रहे हैं, तो व्यायाम से लगभग 30 मिनट पहले गुड़ और चना खाने से आपको व्यायाम के दौरान जरूरी ऊर्जा मिलेगी।
  • दोपहर का नाश्ता: दोपहर के समय, खासकर लंच और डिनर के बीच के समय में गुड़ और चना खाने से आपकी भूख को शांत करने  में मदद मिलती है।
  • व्यायाम के बाद: व्यायाम के बाद का समय भी गुड़ और चना खाने के लिए उत्तम होता है क्योंकि इससे मांसपेशियों की मरम्मत और ऊर्जा की पुनः प्राप्ति में मदद मिलती है।
  • शाम का नाश्ता: शाम को चाय या कॉफी के साथ गुड़ और चना खाने से दिन भर की थकान कम होती है और शरीर को रिलैक्स महसूस होता है।

गुड़ चना खाने के नुकसान | Gud aur Chana khane ke nuksan

गुड़ और चना दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं और अगर संयमित मात्रा में खाए जाएं तो इनके कई स्वास्थ्य लाभ ( health benefits of gud aur chana) होते हैं। हालांकि, कुछ स्थितियों में इनका अधिक सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है:

  • अधिक मात्रा में गुड़ का सेवन: अधिक मात्रा में गुड़ खाने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि गुड़ में भी कैलोरी होती है। इसके अलावा, जिन लोगों को डायबिटीज़ है, उन्हें गुड़ का सेवन सावधानी से करना चाहिए क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
  • चना का अधिक सेवन: चना फाइबर से भरपूर होता है, और इसका अधिक सेवन पेट में गैस और फूलन जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएँ होती हैं, उन्हें चना सोच-समझकर और सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
  • एलर्जी और असहिष्णुता: कुछ लोगों को चने या गुड़ से एलर्जी या असहिष्णुता (Intolerance) हो सकती है। ऐसे में इनका सेवन त्वचा पर रैशेज, पेट में दर्द या अन्य एलर्जिक प्रतिक्रियाओं को जन्म दे सकता है।

निष्कर्ष

इस ब्लॉग में, हमने गुड़ और चना खाने के कई फायदे (gud chana khane ke fayde) और ध्यान रखने योग्य बातें बताई हैं। गुड़ और चना खाने से क्या होता है? आसान शब्दों में कहें तो, गुड़ और चना खाने से हमें ऊर्जा मिलती है, हमारा पाचन अच्छा होता है, हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और हमारी हड्डियां और मांसपेशियां सेहतमंद रहती हैं। 

हालांकि, इसका सेवन मॉडरेशन में करना चाहिए, खासकर उन लोगों को जिन्हें डायबिटीज़ है या पाचन संबंधी समस्याएँ होती हैं। संतुलित मात्रा में इनका सेवन करने से, आप इसके सभी स्वास्थ्य लाभों का आनंद उठा सकते हैं बिना किसी नुकसान के।

आखिर में, गुड़ और चना खाना एक बहुत पुराना और आजमाया हुआ नुस्खा है, जो हमारी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसलिए, अगर आप रोज़ के खाने में इसे जोड़ते हैं, तो यह आपकी सेहत को बेहतर बना सकता है।

FAQs

क्या चना गुड़ स्टैमिना बढ़ाता है?

हाँ, चना और गुड़ स्टैमिना बढ़ाते हैं। चने में प्रोटीन और फाइबर होते हैं जो लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं, और गुड़ आयरन का अच्छा स्रोत है जो ऑक्सीजन के बेहतर संचार में मदद करता है। इससे व्यायाम के दौरान स्टैमिना में वृद्धि होती है।

क्या चना और गुड़ से वजन बढ़ता है?

चना और गुड़ से वजन तभी बढ़ता है जब इसे अधिक मात्रा में खाया जाए। संतुलित मात्रा में खाने पर, ये स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं। हालांकि, इनकी हाई कैलोरी सामग्री के कारण, अधिक सेवन से वजन में वृद्धि संभव है।

रोजाना चना गुड़ खाने से क्या तेजी से बढ़ता है?

रोजाना चना और गुड़ खाने से स्वास्थ्य और पोषण का स्तर तेजी से बढ़ता है। इससे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे पाचन स्वास्थ्य, इम्यून सिस्टम और ऊर्जा स्तर में सुधार होता है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए लाभकारी है।

गुड़ शरीर के लिए गर्म है या ठंडा?

गुड़ शरीर के लिए गर्म माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जो सर्दियों में विशेष रूप से लाभकारी होता है।

चना गर्म है या ठंडा? 

चना भी शरीर के लिए गर्म प्रकृति का होता है। इसका सेवन शरीर में ऊर्जा और ताकत बढ़ाता है, जो सर्दी के मौसम में उपयोगी होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!