खरबूजे के बीज: 10 फायदे और नुकसान

MuskMelon seeds

अक्सर हम खरबूजे के मीठे और रसीले गूदे का आनंद लेते हैं, पर क्या आपने कभी सोचा है कि इसके बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने मूल्यवान हो सकते हैं? जी हां, आपने सही पढ़ा! खरबूजे के बीज, जो अक्सर हम बेकार समझ कर फेंक देते हैं, वास्तव में पोषण का एक बड़ा स्रोत होते हैं।

मुझे आज भी याद है बचपन में हम सभी दोस्त मिलकर competition करते थे कि कौन एक मिनट में सबसे ज्यादा बीज  छीलकर खा सकता है। उस समय तो हमें यह भी नहीं पता था कि ये छोटे-छोटे बीज इतने फायदेमंद भी हो सकते हैं।

लेकिन, क्या आप जानते जैसा कि हर अच्छी चीज के साथ होता है, क्या इन बीजों के सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? आइए,  जानते हैं खरबूजे के बीजों के फायदे और संभावित नुकसानों के बारे में।

खरबूजे के बीज | Muskmelon seeds in hindi 

खरबूजे के अंदर पाए जाने वाले छोटे, सफेद और कभी-कभी हल्के क्रीम रंग के बीज होते हैं। ये बीज खाने योग्य होते हैं और उनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर जैसे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। खरबूजे के बीज को आमतौर पर सूखाकर या भूनकर खाया जाता है। खाने में ये क्रिस्पी और स्वाद में नट्टी होते हैं, कई भारतीय व्यंजनों में भी खरबूजे के बीजों का उपयोग होता है। ये बीज व्यंजन के स्वाद और सुंदरता दोनों को बढ़ाते हैं।

खरबूजे के बीज की तासीर

खरबूजे के बीज की तासीर ठंडी मानी जाती है। ये बीज शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और गर्मी के मौसम में विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं।

खरबूजे के बीजों के पोषक तत्व | Musk melon seeds nutrition

100 ग्राम खरबूजे के बीजों के पोषक तत्वों का विवरण निम्नलिखित है:

पोषक तत्वमात्रा
कैलोरी (कैलोरी में)556
प्रोटीन (ग्राम में)28.3
वसा (ग्राम में)47.4
कार्बोहाइड्रेट (ग्राम में)15.3
फाइबर (ग्राम में)3.8
शुगर (ग्राम में)0
कैल्शियम (मिलीग्राम में)54
आयरन (मिलीग्राम में)7.3

खरबूजे के बीज के फायदे और नुकसान

खरबूजे के बीज के फायदे तो कई हैं, लेकिन कहा गया है ना हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। इसलिए, खरबूजे के बीजों का उपयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि हम किसी भी प्रकार के नुकसान से बच सकें। आइए पहले जानते हैं खरबूजे के बीजों के फायदे (kharbuje ke beej ke fayde)और फिर उनसे होने वाले संभावित नुकसान के बारे में।

खरबूजे के बीज के फायदे | Musk melon seeds benefits

खरबूजे का बीज शारीरिक, मानसिक और सौंदर्य संबंधी तीनों तरह के फायदे देता है,जो विस्तार से नीचे दिए गए है:

1) इम्यून का रक्षक

खरबूजे के बीजों का सेवन हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है। इन बीजों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स हमारे शरीर को ताकत देते हैं और व्हाइट ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करते हैं, जो कि हमारे शरीर की उस सेना की तरह होते हैं जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने का काम करते हैं। 

इसके अलावा, खरबूजे के बीज में मैग्नीशियम और मैंगनीज भी होते हैं,मैग्नीशियम हमारे शरीर को आराम देने और थकान कम करने में मदद करता है और मैंगनीज हमारे खाने को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है मैग्नीशियम और मैंगनीज की ये खूबियां हमारी इम्यून सिस्टम को भी मजबूती प्रदान करती हैं। 

इस प्रकार, खरबूजे के बीजों का नियमित सेवन हमारी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और साथ ही सर्दी जुकाम, थकान, सिरदर्द, खांसी और पेट संबंधी  समस्या में खरबूजे के बीज विशेष रूप से लाभदायक सिद्ध होते हैं।

2) हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद गार

अगर आप उच्च रक्तचाप (high blood pressure) से परेशान हैं, तो खरबूजे के बीज का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। शोध के अनुसार खरबूजे के बीज में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हमारे हृदय (heart) और रक्तवाहिकाओं (blood vessels) के स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।  सोडियम और पोटेशियम हमारे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। 

पोटैशियम एक महत्वपूर्ण खनिज है जो हमारे शरीर में पानी और नमक (सोडियम)  के संतुलन को बनाये रखता है जिससे ब्लड प्रेशर तो कम होता ही है, दिल से जुडी समस्याओं को दूर करने में भी फायदे होते हैं।

3) सेहतमंद हड्डियाँ

खरबूजे के बीज हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन बीजों में कैल्शियम, मैग्नीशियम, और अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। मैग्नीशियम हमारी हड्डियों की घनत्व (density) को बढ़ाकर उन्हें टूटने या कमजोर होने से बचाता है।

साथ ही, खरबूजे के बीज में मिलने वाला विटामिन K हड्डियों की सेहत को और बेहतर बनाता है क्योंकि यह हड्डियों में कैल्शियम के जमाव को बढ़ाता है। हड्डियों की देखभाल के लिए नियमित रूप से खरबूजे का सेवन करना चाहिए, जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं।

4)आँखों का रखे ख्याल

आँखें हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग होती हैं। खरबूजे के बीज में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन बहुत होता है, जो हमारी आँखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।  अगर हम नियमित रूप से खरबूजे के बीज खाएं, तो मोतियाबिंद जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो सकता है।

आँखों की रोशनी को भी प्रोटेक्ट करने में भी ये बीज लाभकारी होते है।  इस तरह, खरबूजे के बीज हमारी आँखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं।

5) फेस की सुंदरता बढ़ाए

खरबूजे के बीज में मौजूद विटामिन E, विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट्स हमारी स्किन को स्वस्थ और जवान बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। ये तत्व स्किन की ड्रायनेस, दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करने में भी लाभकारी होते हैं। इस प्रकार, खरबूजे के बीज न केवल हमारी स्किन को बेहतर बनाते हैं बल्कि विभिन्न स्किन प्रॉब्लम्स को भी दूर करने में मदद करते हैं।

अगर आप खरबूजे के बीज को चेहरे पर लगाकर प्रयोग करना चाहते हैं, तो आप इसे पीसकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बीजों को पीसकर उसमें थोड़ा पानी या अन्य प्राकृतिक तत्व (शहद, दही, हल्दी, एलोवेरा जेल ,नींबू का रस ) मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। यह न सिर्फ आपकी स्किन को नरम और मुलायम बनाएगा बल्कि स्किन की चमक को भी बढ़ाएगा।

6) बालों के लिए 

खरबूजे के बीज बालों के लिए अत्यंत लाभकारी (health benefits of muskmelon) होते हैं क्योंकि इनमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक जैसे पोषक तत्व काफी  मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत, घने और चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। ये बीज स्कैल्प को पोषित करके बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं।

इसके अलावा, खरबूजे के बीजों का तेल भी बालों के लिए एक उत्तम कंडीशनर के रूप में काम करता है, जिससे बाल सिल्की और मुलायम बनते हैं। 

7) बेहतर पाचन और वजन नियंत्रण

कब्ज एक ऐसी समस्या है जो बड़े हो या बच्चे, किसी को भी हो सकती  है। खरबूजे के बीज आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और कब्ज, गैस ,अपच जैसी परेशानियां कम होती हैं। ये बीज पेट को साफ रखने में भी मदद करते हैं, जिससे शरीर में टॉक्सिन का जमाव कम होता है और स्वास्थ्य में सुधार होता है। 

लेख में जिक्र किया गया है कि खरबूजे के बीज में फाइबर काफी मात्रा में होता है, जो हमें लंबे समय तक पेट भरा होने का एहसास दिलाता है, जिसके चलते ज्यादा खाने की इच्छा में कमी आती है। यह ओवरईटिंग की आदत को नियंत्रित करता है और कैलोरी की मात्रा को कम करने में सहायता करता है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

8) हार्ट के लिए लाभदायक 

खरबूजे के बीज में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अच्छे फैट के रूप में काफी फायदेमंद होते हैं। ये फैटी एसिड हमारे दिल को मजबूत बनाते हैं, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं और ब्लड फ्लो भी बेहतर करते हैं, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 

इन बीजों को खाने से हमारे खून में फैट(ट्राइग्लिसराइड्स) और बुरे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है, जबकि अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। इससे हमारा दिल स्वस्थ बना रहता है और हृदय रोगों के होने की संभावना कम होती है।

9) गर्भावस्था के दौरान

खरबूजे के बीजों में फोलेट की उच्च मात्रा होती है, जो गर्भावस्था के दौरान माँ और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। फोलेट भ्रूण के स्वस्थ विकास में सहायक होता है और जन्मजात दोषों के जोखिम को कम करता है।

 इसके अतिरिक्त, खरबूजे के बीज प्रोटीन, आयरन, जिंक, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स जैसे अन्य पोषक तत्वों का भी एक बहुत अच्छा स्रोत होते हैं, जो गर्भावस्था में महिलाओं के लिए जरूरी होते हैं। ये बीज इम्यून सिस्टम को मजबूत करने, ऊर्जा प्रदान करने, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पाचन में सहायता करने में भी मदद करते हैं।

Disclaimer : गर्भावस्था की खास स्थिति है, कृपया इन बीजों को अपने आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

10) मानसिक स्वास्थ्य

खरबूजे के बीज हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं क्योंकि खरबूजे के बीज में मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं,  मैग्नीशियम तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है क्योंकि यह हमारे नर्वस सिस्टम को शांत करता है। इससे हमारा मन अधिक शांत और संतुलित रहता है, जिससे हम तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी अधिक अच्छी तरह से सामना कर सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और याददाश्त को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे हमारी सोचने की क्षमता और एकाग्रता में सुधार होता है।

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स मस्तिष्क के सही कामकाज के लिए जरूरी है और हमारे मूड को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यह हमें अधिक खुश और संतुष्ट महसूस कराता है, जिससे हमारी दैनिक जिंदगी में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह, खरबूजे के बीज सेहत और मानसिक स्वास्थ्य  दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

खरबूजे के बीज के नुकसान | Musk melon seeds side effects in hindi

 खरबूजे का बीज फायदेमंद होता है, अधिकतर लोगों के लिए लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसका सेवन कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है। यहां कुछ संभावित नुकसान दिए गए हैं:

एलर्जी: कुछ लोगों को खरबूजे के बीजों से एलर्जी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में खुजली, रैशेज, सांस लेने में कठिनाई आदि शामिल हो सकते हैं।

दवाओं के साथ इंटरैक्शन: खरबूजे के बीज कुछ दवाओं के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं, खासकर जो लोग रक्त पतला करने वाली दवाएं ले रहे हों क्योंकि इनमें विटामिन K होता है।

गर्भावस्था और स्तनपान: हालांकि खरबूजे के बीज गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान नुकसानदेह नहीं माने जाते, फिर भी अधिक मात्रा में सेवन से बचना चाहिए। डॉक्टर की सलाह लेना सबसे बेहतर होता है।

 लो ब्लड प्रेशर की समस्या: जो लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें खरबूजे के बीज का अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर और भी कम हो सकता है, जिससे उनकी कम ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है।

यूरिन की अधिकता:  खरबूजे की बीज से ज्यादा पेशाब आ सकता है क्योंकि इनमें पानी निकालने का गुण होता है। इसलिए, अगर आप इन्हें ज्यादा खाएंगे, तो बार-बार टॉयलेट जाना पड़ सकता है।

खरबूजे के बीज खाने का तरीका | Uses of musk melon seeds

खरबूज के बीज खाने के फायदे (benefits of muskmelon seeds) होते हैं। लेकिन ध्यान दे खरबूजे के सेवन का तरीका भी सही होना बहुत जरुरी है। यहाँ खरबूजे के बीज खाने के कुछ सरल और प्रभावी तरीके दिए गए हैं:

1) सूखा कर खाएं: खरबूजे के बीजों को अच्छी तरह से धोकर, उन्हें सूखा लें। इसके बाद, आप इन्हें खा सकते हैं।

2) भून कर खाएं: सूखे बीजों को हल्का नमक लगाकर तवे पर भून लें। यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक स्नैक बन जाएगा।

3) पाउडर बनाकर: खरबूजे बीज के सेवन के लिए आप इसके बीजों का पाउडर बना लें और दही, स्मूदी या अपने खाने में मिलाकर उपयोग करें।

4) सलाद में मिलाएं: भूने हुए बीजों को सलाद में मिलाकर खाया जाता है। खरबूजे के बीज से सलाद में एक्स्ट्रा क्रंच आता है।

5) मिठाइयों में उपयोग: कुछ मिठाइयों या डेजर्ट्स में भी खरबूजे के बीजों का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि हलवा या बर्फी में।

निष्कर्ष

खरबूजे के फायदे तो होते ही हैं, इस लेख में खरबूजे के बीज के क्या फायदे होते हैं ये बताया गया है साथ ही अधिक मात्रा में खरबूजे के बीज के सेवन से होने वाले संभावित नुकसान की भी जानकारी दी गई है । अधिकतर खरबूजा गर्मियों में  मिलता है, आप लोग खरबूजे के बीज का उपयोग करके इसके फायदे उठाइए लेकिन किसी विशेष चिकित्सा स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना आवशयक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!