टॉप 10 वेजिटेरियन प्रोटीन फूड्स!

Healthy Food

क्या आपने सोचा है कि बिना मांस खाए भी अपने शरीर को पर्याप्त प्रोटीन कैसे मिल सकता है? अक्सर लोगों को लगता है कि शाकाहारी खाने में प्रोटीन की कमी होती है। लेकिन, मैं आपको बता दूं, यह सच नहीं है। शाकाहारी खाने में भी बहुत सारा प्रोटीन होता है, जो न सिर्फ हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होता है।

आज मैं आपके साथ “टॉप 10 प्रोटीन वेजिटेरियन फूड” की एक सूची साझा करूंगा, जो न केवल आपको जरूरी प्रोटीन देगी बल्कि आपको नए खानों का अनुभव भी कराएगी।

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए क्यों महत्वपूर्ण है 

प्रोटीन, जो हर कोशिका की मूल ईंट है, हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह लोगों के लिए प्रोटीन की आवश्यकता को समझने में मदद करता है, क्योंकि प्रोटीन शरीर को मजबूत बनाने, क्षतिग्रस्त उत्तकों की मरम्मत करने और नई कोशिकाओं को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, प्रोटीन हमें ऊर्जा प्रदान करता है और हमारी मांसपेशियों को सही आकार में रखने में सहायक होता है।

लोगों के लिए प्रोटीन की महत्वपूर्णता केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है। यह हमारी इम्युनिटी को मजबूत करता है, जिससे हम रोगों से लड़ने की अधिक क्षमता रखते हैं और दिन भर सक्रिय रहते हैं। इसीलिए, यह जरूरी है कि लोगों के लिए प्रोटीन युक्त आहार ( high protein diet )का नियमित सेवन किया जाए।

प्रोटीन से भरपूर खाने का चुनाव करना हमें एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली की ओर ले जाता है।  इसलिए, अपने दैनिक आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन शामिल करना चाहिए, ताकि हम एक स्वस्थ जीवन जी सकें।

कितना प्रोटीन चाहिए होता है हर रोज़ 

हमारे शरीर को रोजाना कितना प्रोटीन चाहिए, यह हमारी उम्र, वजन, और दैनिक गतिविधियों पर निर्भर करता है। आम तौर पर, एक सामान्य वयस्क को रोजाना अपने वजन के हर किलोग्राम के लिए लगभग 8 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। उदाहरण के लिए, अगर कोई 60 किलोग्राम का है, तो उसे रोजाना लगभग 48 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होगी।

लेकिन, अगर आप ज्यादा सक्रिय हैं, जैसे कि अगर आप रोजाना व्यायाम करते हैं या भारी शारीरिक काम करते हैं, तो आपको और ज्यादा प्रोटीन की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों की प्रोटीन की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं।

इसलिए, अपनी जीवनशैली और स्वास्थ्य की स्थिति के हिसाब से प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। अगर आपको अपनी प्रोटीन की जरूरतों के बारे में सही जानकारी चाहिए, तो आप एक पोषण विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं।

वेट लॉस का सच्चा साथी | Protein for weight loss

Weight loss

अगर आप स्वस्थ वजन प्राप्त करना चाहते हैं या अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहते हैं, तो वेजिटेरियन प्रोटीन इसमें बहुत मदद कर सकते हैं। प्रोटीन युक्त खाने को खाने से हम लंबे समय तक भरे हुए महसूस करते हैं, जिससे बिना जरूरत के अधिक खाने से बचा जा सकता है और कैलोरी का सेवन भी कम होता है।

सोया, दालें, फलियां, नट्स, और सीड्स जैसे शाकाहारी खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरे(high in protein) होते हैं और वजन नियंत्रण में सहायक होते हैं। ये खाद्य पदार्थ न सिर्फ ऊर्जा देते हैं बल्कि स्वस्थ वजन पाने में भी मदद करते हैं।

प्रोटीन का पाचन धीरे होता है, जिससे हमारी मेटाबॉलिज्म दर बढ़ती है। इससे हमारा शरीर अधिक कैलोरी जलाता है, जो वजन कम करने में मदद करता है और हमें ज्यादा एक्टिव और ऊर्जावान बनाता है। इसलिए, वेजिटेरियन प्रोटीन को अपने आहार में शामिल करके हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

प्रोटीन चार्ट हिंदी में | Protein diet chart in hindi

यहाँ प्रोटीन की मात्रा वाले खाद्य पदार्थों का एक चार्ट है:

खाद्य पदार्थप्रोटीन (प्रति 100 ग्राम)
मसूर दाल25 ग्राम प्रोटीन
काली दाल24 ग्राम प्रोटीन
चनालगभग 19 ग्राम प्रोटीन
राजमा24 ग्राम प्रोटीन
सोयाबीन36 ग्राम प्रोटीन
टोफू8 ग्राम प्रोटीन
सोया दूध3.3 ग्राम प्रोटीन
दूध3.4 ग्राम प्रोटीन
दही10 ग्राम प्रोटीन
पनीर18 ग्राम प्रोटीन
ओट्स17 ग्राम प्रोटीन
क्विनोआ14 ग्राम प्रोटीन
ब्राउन राइस2.6 ग्राम प्रोटीन
बादाम21 ग्राम प्रोटीन
अखरोट15 ग्राम प्रोटीन
चिया सीड्स17 ग्राम प्रोटीन
ब्रोकोली6 ग्राम प्रोटीन
पालक2.9 ग्राम प्रोटीन
मटर5 ग्राम प्रोटीन

प्रोटीन फूड्स | High Protein rich vegetarian foods in hindi 

स्वस्थ और पौष्टिक शाकाहारी भोजन  की तलाश में, हमें ऐसे खाद्य पदार्थों की ओर ध्यान देना चाहिए जो न केवल प्रोटीन से, बल्कि आयरन, फैट, और अन्य जरूरी पोषक तत्व  से भी भरपूर होते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए, ये स्रोत उनकी दैनिक डाइट को पौष्टिकता से भरपूर बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए देखें भरपूर मात्रा में प्रोटीन  के 10 प्रमुख खाद्य पदार्थ(best high protein rich foods for vegetarians) :

1) दालें और फलियाँ

Pulses

हमारे रोज़मर्रा के भोजन में दालें एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं, जिनमें मसूर, राजमा, चना, और सोयाबीन प्रमुख हैं। ये दालें न सिर्फ हमारे भोजन को स्वादिष्ट बनाती हैं, बल्कि इनमें प्रोटीन पाया जाता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। 

ये दालें प्रोटीन का एक सस्ता और सुलभ स्रोत हैं। सोयाबीन में तो प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है और यह वेजिटेरियन लोगों (for vegetarian) के लिए नॉनवेज का एक उत्तम विकल्प है।

2) दूध उत्पाद

Milk

 दूध, पनीर, और दही जैसे डेरी उत्पाद हमारे खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनसे हमें प्रोटीन मिलता है। ये उत्पाद न सिर्फ हमें भरपूर प्रोटीन प्रदान करते हैं बल्कि विटामिन्स और मिनरल्स जैसे अन्य पोषक तत्वों के स्रोत भी होते हैं। दूध पीने से शरीर को कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलता है।

3) नट्स और सीड्स  

Nuts

नट्स और सीड्स, जैसे कि बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, और फ्लैक्ससीड्स, शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन के उत्कृष्ट स्रोत होते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स और सीड्स न केवल प्रोटीन से भरपूर होते हैं, बल्कि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।

इसीलिए, शाकाहारी लोगों को अपने डाइट में सीड्स और ड्राई फ्रूट्स  जरूर शामिल करने चाहिए। 

4) पूरे अनाज 

Food

पूरे अनाज जैसे कि राजगिरा, क्विनोआ, और दलिया वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन बेस्ड डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये अनाज प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स जैसे अन्य पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत होते हैं।

राजगिरा और क्विनोआ, विशेष रूप से,  प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है ,दलिया भी सुबह के नाश्ते में एक पौष्टिक विकल्प है इसलिए इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिससे शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने में आसानी  हो। 

5) टोफू और टेम्पेह   

Tofu

भोजन में प्रोटीन बहुत जरूरी है टोफू और टेम्पेह सोयाबीन से बनते हैं और प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत माने जाते हैं। टोफू, जो कि सोया दूध से बनाया जाता है, विभिन्न व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है और इसका स्वाद अन्य सामग्रियों के साथ आसानी से मिल जाता है।

दूसरी ओर, टेम्पेह फर्मेंटेड सोया प्रोडक्ट है जो नट्टी फ्लेवर के साथ आता है और इसे ग्रिल किया जा सकता है, फ्राई किया जा सकता है, या सलाद में भी डाला जा सकता है।

6) सोया उत्पाद  

Soya

शाकाहारी लोग प्रोटीन के लिए सोया दूध और सोया योगर्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इनसे भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। ये उत्पाद विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभदायक हैं जो डेरी उत्पादों का सेवन नहीं कर सकते या डेरी उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहते।

सोया दूध और सोया योगर्ट न केवल प्रोटीन में समृद्ध होते हैं, बल्कि इनमें विटामिन B12, पोटैशियम, और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी होते हैं, जो एक स्वस्थ आहार के लिए आवश्यक हैं। इस प्रकार हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ प्रोटीन की कमी को भी पूरी कर सकते हैं।

7) बीन्स और लेग्यूम्स

food

राजमा प्रोटीन से भरपूर होता है, केवल 100 ग्राम राजमे में ही 24 ग्राम प्रोटीन मिलता है और 100 ग्राम चने में भी  लगभग 20 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इन दोनों को खाने से शरीर की रोजाना की प्रोटीन की मात्रा पूरी हो जाती है। इसके अलावा, मसूर, खड़ी मूंग भी उचित मात्रा में आपको प्रोटीन दे सकते हैं।

ये फलियां न सिर्फ प्रोटीन का एक शानदार स्रोत हैं, बल्कि इनमें फाइबर, विटामिन्स, और मिनरल्स भी होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं। इस प्रकार, इन फलियों का नियमित सेवन हमारे आहार को पौष्टिक बनाने में मदद करता है और हमें एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाता है।

8) सब्ज़ियाँ

Vegetables

ब्रोकोली में एक अंडे के बराबर, लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जो इसे हरी सब्जियों में एक उत्कृष्ट प्रोटीन स्रोत बनाता है। इसके अलावा, पालक और गाजर जैसी हरी सब्जियां भी कुछ मात्रा में प्रोटीन प्रदान करती हैं।

ये सब्जियां न केवल खाने से शरीर में प्रोटीन की आपूर्ति करती हैं, बल्कि विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का भी अच्छा स्रोत होती हैं। इस प्रकार, ब्रोकोली, पालक और गाजर जैसी  सब्जियां न सिर्फ हमारे आहार को रंगीन बनाती हैं, बल्कि हमें स्वस्थ भी रखती हैं।

9) अंकुरित अनाज

Sprouted

अंकुरित मूंग, चना, और अन्य अनाज न सिर्फ सेहतमंद रहने के लिए प्रोटीन का एक शानदार स्रोत हैं, बल्कि ये एंजाइमों और विटामिनों के भी अच्छे स्रोत होते हैं। अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान, बीजों में मौजूद न्यूट्रिएंट्स और एंजाइम्स और भी सक्रिय हो जाते हैं, जिससे इनका पोषण मूल्य बढ़ जाता है।

इससे हमारे शरीर को प्रोटीन के अलावा  विटामिन A, C और E जैसे अहम विटामिन और मिनरल्स भी मिलते  हैं।

10) वेजिटेरियन मीट और मीट एनालॉग्स

Food

बाजार में विभिन्न तरह की वेजिटेरियन (vegetarians) ’मीट’ जैसे उत्पादों की उपलब्धता ने शाकाहारी लोगों के लिए अपने आहार में शरीर को प्रोटीन प्रदान करने के विकल्पों को बढ़ाया है। ये उत्पाद कॉर्न , न्यूट्रेला, मटर प्रोटीन, और अन्य पौधों के स्रोतों से बनाए जाते हैं, और मांस के स्वाद और बनावट की नकल करते हैं।

हालांकि, इन उत्पादों का उपयोग सीमित मात्रा में करना एक अच्छा विकल्प है क्योंकि ये कभी-कभी अधिक सोडियम और अन्य Preservatives से भरे होते हैं।

इसलिए, वेजिटेरियन ’मीट’ उत्पादों का समझदारी से चयन करना और उन्हें अपने आहार में विविधता लाने के लिए मॉडरेशन में शामिल करना, आपके शरीर को जरूरी प्रोटीन प्रदान करने के साथ-साथ स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है।

प्रोटीन समृद्ध भारतीय व्यंजन 

भारतीय रसोई में शाकाहारी खाना विविधता और पोषण से भरा होता है। प्रोटीन की बात करें तो दालें हमारे आहार का मुख्य हिस्सा हैं। राजमा, दाल मखनी, मूंग दाल तड़का जैसे व्यंजन स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। इनमें प्रोटीन के साथ-साथ और भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो हमें स्वस्थ रखते हैं।

चना मसाला, पनीर टिक्का, और पनीर भुर्जी भी प्रोटीन के बढ़िया स्रोत( protein source )हैं। ये खाने न सिर्फ प्रोटीन प्रदान करते हैं बल्कि उनके औषधीय गुण भी हमें स्वस्थ बनाते हैं।

ऐसे भारतीय वेजिटेरियन व्यंजनों को अपनाकर हम न केवल अपनी भूख को संतुष्ट कर सकते हैं बल्कि अपने शरीर को जरूरी पोषण भी प्रदान कर सकते हैं। इसलिए, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने की खोज में, हमारी अपनी भारतीय रसोई से बेहतर कुछ भी नहीं है।

प्रोटीन स्नैक्स

Bars

जब हम हेल्दी स्नैक्स की बात करते हैं, तो शाकाहारी प्रोटीन स्नैक्स वाकई में एक बेहतरीन विकल्प होते हैं। आजकल बाजार में ऐसे कई तरह के शाकाहारी स्नैक्स मिलते हैं जो न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हमें ज़रूरी प्रोटीन भी देते हैं।

नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, फ्लैक्ससीड्स का मिश्रण ऊर्जा और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। रोस्टेड चना, बीन्स से बने स्नैक्स जैसे कि रोस्टेड चिकपीज या ब्लैक बीन सलाद, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं।

प्रोटीन बार्स जो सोया, हेम्प सीड्स या पी रोटीन से बने होते हैं, सफर पर या जल्दी में होने पर एक अच्छा विकल्प होते हैं। ये आसानी से खाए जा सकते हैं और स्वाद में भी अच्छे होते हैं।

इस तरह के शाकाहारी प्रोटीन स्नैक्स  न सिर्फ हमारी भूख को मिटाते हैं बल्कि हमें स्वस्थ और ऊर्जावान भी रखते हैं। ऐसे protein rich diet को अपनाकर हम अपनी दैनिक जिंदगी में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकते हैं और एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ सकते हैं।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स

Supplements

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, और शाकाहारी लोगों के लिए कभी-कभी इसकी पूर्ति एक चुनौती बन जाती है। इस समस्या का एक समाधान प्रोटीन सप्लीमेंट्स में है। बाजार में सोया प्रोटीन, पी रोटीन (मटर प्रोटीन), ब्राउन राइस प्रोटीन, और हेम्प प्रोटीन जैसे विकल्प उपलब्ध हैं।

ये सप्लीमेंट्स न सिर्फ प्रोटीन देते हैं बल्कि शरीर के विकास और मरम्मत के लिए जरूरी एमिनो एसिड भी प्रदान करते हैं।

जो लोग ज्यादा फिजिकल वर्क करते हैं या जिन्हें अधिक प्रोटीन की जरूरत होती है, उनके लिए ये सप्लीमेंट्स बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्हें स्मूदीज या शेक्स में मिलाकर आसानी से पी सकते हैं।

लेकिन, याद रखें कि इन सप्लीमेंट्स को चुनते समय सुनिश्चित करें कि वे शुद्ध वेजिटेरियन हों और उनमें कोई भी पशु उत्पाद न हो। सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल करने से पहले उनके घटकों की जांच जरूर कर लें।

अंत में, यह ध्यान रखें कि सप्लीमेंट्स केवल आपके आहार का एक हिस्सा होते हैं, आपके पूरे आहार का विकल्प नहीं। सही मात्रा और संतुलन में प्रोटीन लेना जरूरी है, और जब भी संभव हो, पोषण विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

वेजिटेरियन प्रोटीन फूड्स हमारे आहार में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, क्योंकि ये हमें स्वस्थ और पोषण से भरपूर भोजन प्रदान करते हैं। दालें, नट्स, टोफू, और सोया उत्पाद जैसे खाद्य पदार्थ प्रोटीन के शक्तिशाली स्रोत (source of protein) होते हैं और ये हमें मांसपेशियों के निर्माण, भूख को लंबे समय तक शांत रखने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं।

वेजिटेरियन प्रोटीन फूड्स का चयन करके, हम न सिर्फ अपने आहार को विविधतापूर्ण बना सकते हैं बल्कि अपने शरीर की जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ हमें दिखाते हैं कि कैसे हम अपनी रोज़मर्रा की जीवनशैली में आसानी से उन्हें शामिल कर सकते हैं।

याद रखें कि प्रोटीन के स्रोतों को संतुलित और चुनिंदा तरीके से अपने आहार में शामिल करना चाहिए ताकि हम विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों का लाभ उठा सकें। शाकाहारी प्रोटीन फूड्स एक संतुलित और पोषणयुक्त आहार के लिए हर किसी के लिए, खासकर शाकाहारी लोगों के लिए, एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

FAQs

एक दिन में 100 ग्राम प्रोटीन कैसे खाएं शाकाहारी भारतीय?

एक शाकाहारी भारतीय दिन में 100 ग्राम प्रोटीन पाने के लिए दालें, बीन्स, टोफू, सोया उत्पाद, नट्स, और सीड्स (protein foods) का सेवन कर सकता है। सुबह के नाश्ते में दलिया और नट्स, दोपहर के भोजन में दाल और चावल, शाम के स्नैक में रोस्टेड चना, और रात के खाने में पनीर या टोफू सलाद शामिल करें।

दुनिया में नंबर 1 प्रोटीन पाउडर कौन सा है?

दुनिया में नंबर 1 प्रोटीन पाउडर के बारे में बताना थोड़ा कठिन है क्योंकि यह व्यक्तिगत पसंद और आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। हालांकि, व्हे प्रोटीन, विशेष रूप से ऑप्टिमम न्यूट्रिशन (ON) गोल्ड स्टैंडर्ड 100% व्हे, बहुत प्रसिद्ध है और व्यापक रूप से अपनी उच्च गुणवत्ता के लिए सराहा जाता है। लेकिन, शाकाहारियों के लिए पी रोटीन और सोया प्रोटीन पाउडर अच्छे विकल्प हैं।

प्रोटीन के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?

प्रोटीन के लिए सीधे जूस पीने से ज्यादा प्रोटीन नहीं मिलता, लेकिन हरी पत्तेदार सब्जियों का जूस, जैसे कि पालक और केल का मिश्रण, आपको कुछ प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व दे सकता है। नट्स और सीड्स को जोड़कर प्रोटीन स्मूदी बनाना बेहतर होगा।

प्रोटीन की कमी के क्या लक्षण होते हैं?

प्रोटीन की कमी के लक्षण में मांसपेशियों का कमजोर होना, बालों का झड़ना, नाखूनों का भंगुर होना, थकान, चकत्ते पड़ना और संक्रमण से लड़ने में कठिनाई शामिल हैं। इसके अलावा, बच्चों में विकास में देरी भी प्रोटीन की कमी का एक संकेत हो सकता है।

घर पर प्रोटीन पाउडर कैसे तैयार करें?

घर पर प्रोटीन पाउडर तैयार करने के लिए, चना, सोयाबीन, मूंग दाल, और बादाम को अच्छी तरह से भून लें। भूनने के बाद, इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीस लें। इस मिश्रण को छानकर एक एयरटाइट कंटेनर में रखें। इस होममेड प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल आप स्मूदीज़ या शेक्स में कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!