क्या वास्तव में बादाम तेल नाभि में डालना फायदेमंद है?

Badam oil

बादाम के अनगिनत लाभ तो आप सभी ने कभी न कभी जरूर सुने होंगे, चाहे खाने में हो, उपचार में हो या फिर सुंदरता को बढ़ाने में। 

लेकिन क्या आपको पता है कि नाभि में बादाम का तेल डालने के भी फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कैसे हम इसका उपयोग स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभों के लिए कर सकते हैं।

बादाम का तेल | Almond oil

बादाम का तेल एक पौष्टिक और सुंदरता वर्धक तेल है, जिसे बादाम के बीजों से प्राप्त किया जाता है। इसके उत्पादन में बादाम के बीजों को दबाकर या कोल्ड प्रेसिंग की विधि से तेल निकाला जाता है।

बादाम के तेल के मुख्य दो प्रकार होते हैं: मीठे बादाम का तेल और कड़वे बादाम का तेल। मीठे बादाम का तेल खाना पकाने और त्वचा तथा बालों की देखभाल में विशेष रूप से उपयोग किया जाता है। 

इसे ‘स्वीट आलमंड ऑयल’ या ‘अमंड ऑयल’ के नाम से भी पहचाना जाता है। बादाम का तेल विटामिन E, फैटी एसिड्स, और खनिजों से भरपूर होता है, जो इसे स्वास्थ्य और पोषण के लिए एक उत्तम माना जाता है।

बादाम का तेल नाभि में लगाने के फायदे | Almond oil benefits 

नाभि हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है और इसे शरीर का केंद्र भी माना जाता है। इसमें तेल डालने से हमारे सारे शरीर में फायदा हो सकता है क्योंकि नाभि से हमारे शरीर की सभी नसें जुड़ी होती हैं।

1) पाचन में सहायता

नाभि में बादाम का तेल लगाना एक प्राचीन और प्रभावी उपाय माना जाता है। इस प्रक्रिया में, बादाम का तेल नाभि के माध्यम से त्वचा में अवशोषित होता है, जिससे पेट के आसपास के क्षेत्र में रक्त संचार में सुधार होता है। इससे हमारे पाचन तंत्र को फायदा पहुंचता है, और पाचन ठीक से होने लगता है।

यह नाभि थेरेपी विशेष रूप से कब्ज, अपच और गैस जैसी सामान्य पाचन संबंधी समस्याओं के निवारण में उपयोगी साबित हुई  है।

2) अनिद्रा से राहत

नाभि में बादाम तेल लगाने से नाभि के आसपास के भाग में खून का प्रवाह अच्छा होता है, जिससे शरीर और मन को आराम मिलता है। इससे तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

बादाम तेल में मैग्नीशियम और विटामिन E होते हैं, जो नींद में मदद करते हैं क्योंकि ये तत्व शरीर को शांत करते हैं। इसलिए, नाभि में बादाम तेल लगाना एक आसान और नैचुरल तरीका है, जो नींद बेहतर करने में सहायक है।

3) जोड़ों के दर्द में लाभ

जब हम नाभि पर बादाम तेल लगाते हैं, तो यह शरीर के अंदर समा जाता है और जोड़ों की नसो तक पहुँचकर उन्हें आराम देता है। बादाम तेल में विटामिन E और फैटी एसिड होते हैं, जो जोड़ों की सेहत के लिए अच्छे हैं साथ ही दर्द और सूजन को कम करते हैं। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

4) इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

नाभि में बादाम तेल लगाने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। यह उपचार हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है और स्वस्थ रहने में मदद करता है।

इसके साथ ही, नाभि में बादाम तेल लगाने से शरीर के भीतरी हिस्सों में खून का बहाव भी बेहतर होता है। इससे शरीर के हर अंग तक जरूरी पोषक तत्व और ऑक्सीजन का सही प्रवाह होता है, जो इम्युनिटी को और भी बेहतर बनाता है।

5) हार्मोनल संतुलन

नाभि में बादाम का तेल लगाने से हार्मोनल संतुलन में सुधार होता है। यह प्राकृतिक तेल शरीर के हार्मोनल स्तरों को स्थिर करने में मदद करता है, जिससे विभिन्न हार्मोनल समस्याएं, जैसे कि मूड स्विंग्स, पीरियड्स की अनियमितता, और स्ट्रेस आदि समस्याएं कम होती हैं। इस उपाय का नियमित उपयोग शरीर के हार्मोनल सिस्टम को संतुलित और स्वस्थ रखने में सहायक है।

6) बादाम का तेल चेहरे के लिए

नाभि में बादाम का तेल लगाने से चेहरे की त्वचा को भी लाभ मिलता है। यह प्रक्रिया त्वचा को अंदर से पोषित करती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक और मुलायमता आती है। बादाम तेल के पोषक तत्व त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाते हैं और झुर्रियों तथा ड्राइनेस को कम करते हैं, जिससे चेहरे की त्वचा स्वस्थ और युवा दिखाई देती है।

 7) बादाम का तेल बालों के लिए

नाभि में बादाम का तेल लगाने से सिर में रक्त परिसंचरण (blood flow) बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिलती है, और बाल लम्बे, घने, मुलायम, और चमकदार बन सकते हैं। इसके अलावा, बादाम के तेल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो बालों को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

8) होंठों के लिए बादाम तेल उपयोगी 

बादाम तेल में एमोलिएंट यानी मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह गुण नाभि के जरिए शरीर में अवशोषित होकर होंठों को मॉइस्चराइज करने में और उन्हें फटने से बचाने में सहायक हो सकता है।

नाभि में बादाम का तेल कैसे लगाएं | How to apply almond oil in navel

विधि:(Method)

  • सबसे पहले, अपनी नाभि को साफ करें और उसे सुखा लें।
  • एक-दो बूंद बादाम  के तेल को अपनी नाभि पर डालें।
  • अब, धीरे-धीरे उंगलियों से तेल को मसाज करें।
  • इसे रात भर रहने दें और सुबह नहा लें।

सावधानियाँ | Precautions

  • अगर आपको बादाम से एलर्जी है, तो पैच टेस्ट करना महत्वपूर्ण हो सकता है।
  • किसी भी प्रकार के त्वचा के विकार के मामले या,गर्भावस्था में, डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसे लगाएं।

निष्कर्ष | Conclusion

बादाम के तेल को नाभि में लगाने से हमें कई सारे लाभ मिल सकते हैं, जिसकी हमने पहले ही विस्तारपूर्वक चर्चा की है। इसके उपयोग से आपकी त्वचा की सुंदरता और आपके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। अतः, अपने रोजमर्रा की जीवनशैली में इसे शामिल करके, आप अपनी खूबसूरती और स्वास्थ्य के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

FAQs

नाभि में बादाम  का तेल कितनी बार लगाना चाहिए?

सामान्य रूप से, रोजाना एक बार या दिन में दो बार बादाम  के तेल को नाभि में लगाना चाहिए।

क्या बादाम का तेल नाभि में रखना सुरक्षित है?

हां, बादाम का तेल नाभि में लगाना सुरक्षित हो सकता है लेकिन ध्यान रहे तेल गर्म न हो और साफ हो।

बादाम का तेल नाभि में कब लगाना चाहिए?

बादाम तेल नाभि में नहाने के पहले या बाद में या रात को सोने से पहले लगाया जा सकता है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!