नारियल पानी पीने के फायदे!

नारियल पानी
Coconut Water benefits

नारियल पानी खास है क्योंकि यह natural drink  है इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती बल्कि सेहत के लिए अच्छे पोषक तत्व होते हैं।हम सभी जानते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक है। इसलिए, हम अक्सर पानी के अलावा और भी विभिन्न तरह के तरल पदार्थों का सेवन करते हैं।

नारियल पानी खास है, क्योंकि इसमें पानी के साथ ही शुगर (Sugar), विटामिन्स (Vitamins), मिनरल्स (Minerals), और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) होते हैं और ये सभी पोषक तत्व मिलकर नारियल पानी को एक healthy drink बनाते हैं।

इस लेख में, हम जानेंगे कि नारियल पानी नियमित रूप से सेवन करने से कौन-कौन से लाभ होते हैं और किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

हरा नारियल पानी क्या है?

नारियल पानी, जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, यह एक natural liquid drink है जो हरे और ताजे नारियल से प्राप्त होता है। इसका पानी मीठा और शीतल होता है।

यह न केवल स्वाद में श्रेष्ठ है, बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी अनगिनत फायदे लेकर आता है। जब गर्मियों में धूप से शरीर थक जाता है, तो हरा नारियल पानी पीने से body hydrate होता है और ताजगी महसूस होती है।और सबसे खास बात तो यह है कि इसमें न केवल पानी ही होता है, बल्कि इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।

nariyal pani को english में Coconut water कहते हैं। 

नारियल पानी को भारत के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। आइए जानते हैं उन नामों को:

  • हिंदी (उत्तर भारत): नारियल पानी
  • पंजाबी: नारियल दा पानी
  • गुजराती: नाळियेर नु पाणी
  • मराठी: श्रीफळाचा पाणी
  • बंगाली: নারকেলের জল (नारकेलेर जल)
  • तमिल: தெங்காய் நீர் (थेंगाय नीर)
  • तेलुगु: కొబ్బరి నీటి (कोब्बरि नीटि)
  • कन्नड: ತೆಂಗಿನಕಾಯಿ ನೀರು (तेंगिनकायि नीरु)
  • मलयाळम: കരിക്കോടന് വെള്ളം (करिक्कोटन वेळ्ळम)
  • असमीया: নাৰিকল পানী (नारिकल पानि)
  • उड़िया: ନଡ଼ିଆ ପାନୀ (नडिया पानि)
  • बिहारी (मैथिली/भोजपुरी): नारियल पानी

नारियल पानी का पोषक तत्व | Coconut water nutritional value

पोषक तत्व (Nutrient)मात्रा (Amount) प्रति 100 ml
कैलोरी (Calories)19 Kcal
पानी (Water)94%    
प्रोटीन (Protein)0.7 ग्राम (grams)
वसा (Fat)0.2 ग्राम (grams)
कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)3.7 ग्राम (grams)
फाइबर (Fiber)1.1 ग्राम (grams)
शुगर (Sugar)2.6 ग्राम (grams)
विटामिन सी (Vitamin C)2.4 मिग्राम (mg)
कैल्शियम (Calcium)24 मिग्राम (mg)
आयरन (Iron)0.29 मिग्राम (mg)
पोटेशियम (Potassium)250 मिग्राम (mg)
मैग्नीशियम (Magnesium)25 मिग्राम (mg)
फास्फोरस (Phosphorus)20 मिग्राम (mg)

हरा नारियल पानी के फायदे | benefits of coconut water 

1. पानी की कमी को पूरा करता है | Helps maintaining hydration level

जल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है और नारियल पानी विशेषकर हमारे शरीर को तरोताजा करने में मदद करता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के तरल पदार्थ संतुलन को बनाए रखते हैं। यह हमारे शरीर को अच्छे से हाइड्रेटेड रखता है, जिससे पानी की कमी नहीं होती। नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है और आपको ताजगी महसूस होती है।

2. एसिडिटी के लिए | For acidity

नारियल पानी में एंटी-ऑक्सिडेंट्स और बायोएक्टिव कम्पाउंड्स होते हैं, जो पेट की एसिडिटी और गैस्ट्रिक (gastric) समस्या को दूर करते हैं। यह नैचुरल एंटी-एसिडिटी और कूलिंग प्रॉपर्टीज़ के कारण पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। इसलिए, नारियल पानी का सेवन करना एसिडिटी से छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका है।

3. वजन घटाने में मदद | Good for weight loss

नारियल पानी वजन घटाने में इसलिए मदद करता है क्योंकि इसमें कम कैलोरी होती है और यह काफी हाइड्रेटिंग होता है। इसके अलावा, नारियल पानी में चीनी की मात्रा भी कम होती है, जिससे यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प बन जाता है जो मीठे पेय पदार्थों से परहेज करते हैं।

नारियल पानी में उपस्थित इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, जिससे ऊर्जा का स्तर बना रहता है और इससे व्यायाम करते समय बेहतर प्रदर्शन होता है। इसके अतिरिक्त, नारियल पानी में फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है जो पाचन को सुधारती है और लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे अनावश्यक स्नैकिंग कम होती है। ये सभी गुण नारियल पानी को वजन घटाने के लिए उपयोगी बनाते हैं।

4. पथरी का इलाज | Treatment of Kidney Stones

नारियल पानी में पोटैशियम अधिक होता है जो पथरी के लिए फायदेमंद है। यह किडनी में मौजूद क्रिस्टल्स को तोड़ने में मदद करता है, जिससे पथरी छोटे टुकड़ों में बदलकर आसानी से बाहर निकल जाती है। इसलिए, पथरी के रोगियों के लिए नारियल पानी पीना लाभदायक होता है।

5. बुखार में फायदेमंद | Beneficial during fever

बुखार में नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और यह तापमान को कम करने में भी सहायक है। साथ ही, यह टॉक्सिंस को भी शरीर से बाहर करता है। इस प्रकार बुखार में (coconut water in fever) नारियल पानी बहुत लाभकारी हो सकता है।

6. तनाव कम करने में मदद करता है | Helps in reducing stress

स्ट्रेस को दूर करने में नारियल पानी काफी उपयोगी है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन B, कैल्शियम, और फास्फोरस इत्यादि पोषक तत्व मानसिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं और मन को शांत बनाए रखते हैं।

7. फेफड़ों के संक्रमण के लिए नारियल पानी | Coconut Water for Lung Infections 

फेफड़ों के संक्रमण में नारियल पानी लाभदायक हो सकता है क्योंकि इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण सूजन को कम करके इन्फेक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं। बलगम का निर्माण भी नहीं होता है।

8. त्वचा के लिए | Coconut water benefits for skin

नारियल पानी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करके हाइड्रेटेड और नम रखता है साथ ही झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करता है, इसके अलावा, यह मुहांसे और सनबर्न की समस्या से राहत पहुंचाने में भी उपयोगी है।

9. बालों के लिए | Coconut water benefits for hair

नारियल पानी बालों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। यह उन्हें नरम और मजबूत रखता है, डैंड्रफ को कम करता है, और बालों की ग्रोथ में भी सहायक है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल बालों को स्वस्थ रखते हैं।

10. नारियल पानी के फायदे डायरिया में | Benefits of coconut water in diarrhea

डायरिया (लूज़ मोशन) के दौरान नारियल पानी का सेवन करना लाभकारी है। यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है और शरीर को आवश्यक खनिज प्रदान करता है, जिससे उर्जा मिलती है और शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। 

11.  टाइफाइड में हरा नारियल पानी | Benefits of coconut water in Typhoid

टाइफाइड  में नारियल पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें  विटामिन C और फाइबर पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूती प्रदान करते हैं और शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं।

12. चिकन पॉक्स में नारियल पानी | Benefits of coconut water in chickenpox

चिकन पॉक्स में नारियल पानी पीने से बड़ा फायदा होता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और खुजली वाले घावों को ठंडक पहुंचाता है। इसमें पानी की मात्रा और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं, जिससे चिकन पॉक्स के लक्षण जल्दी ठीक होते हैं और रोगी को आराम मिलता है।

13. बवासीर में नारियल पानी के फायदे | Benefits of coconut water in Piles

बवासीर के लिए नारियल पानी लाभकारी हो सकता है क्योंकि इस समस्या में अक्सर कब्ज की परेशानी बनी रहती है। नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और सूजन को भी कम करते हैं।

14. डेंगू में नारियल पानी के फायदे | Benefits of coconut water in Dengue

नारियल पानी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो  तुरंत ताजगी और एनर्जी देते है,कुछ अध्ययन बताते हैं कि डेंगू में इसका सेवन करने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ सकती है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

15. पीलिया में नारियल पानी के फायदे | Benefits Of Coconut Water In Jaundice

नारियल पानी पीलिया में बहुत फायदेमंद होता है। यह लीवर को स्वस्थ रखता है और पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है। नारियल पानी में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को ताकत देते हैं और पीलिया से जल्दी रिकवरी में मदद करते हैं।

16. हृदय के लिए लाभकारी | Beneficial for the heart

नारियल पानी में मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो बी पी को balance करते हैं और दिल की सेहत को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसके अलावा, हरे नारियल पानी का सेवन करने से ब्लड सर्क्युलेशन भी बेहतर होता है, और यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी नियंत्रित करता है।

नारियल पानी महिलाओं के लिए | Coconut water benefits for Women

women

गर्भावस्था में नारियल पानी | coconut water in pregnancy

  • हाइड्रेशन: नारियल पानी न केवल हाइड्रेशन में सहायक होता है, इसके अलावा, नारियल पानी प्राकृतिक रूप से लो-कैलोरी होता है और इसमें कोई आर्टिफिशियल स्वीटनर या अन्य हानिकारक तत्व नहीं होते, जो इसे गर्भावस्था में एक सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक पेय बनाते हैं।
  • पोषक तत्वों का स्रोत: गर्भावस्था में नारियल पानी विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोस्फोरस और एंटीऑक्सिडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। ये पोषक तत्व  गर्भवती महिला और आपके शिशु के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
  • डिलीवरी को सुविधाजनक बनाना: नारियल पानी में पायी जाने वाली विशेष वसा, शरीर को शक्ति प्रदान करती है और प्रसव(delivery) के समय उचित ताकत प्रदान करती है।
  • पाचन और कब्ज से राहत: प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने से पाचन तंत्र सुधारता है और कब्ज से राहत मिलती है। यह आपके पाचन को बेहतर बनाकर खाने के पौष्टिक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है।
  • त्वचा और बालों के लिए लाभदायक: नारियल पानी में प्राकृतिक रूप से विटामिन सी, विटामिन के, और विभिन्न खनिज जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, और सोडियम होते हैं, जो गर्भावस्था के दौरान शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं।

पीरियड में नारियल पानी के फायदे

  • एनर्जी स्तर बढ़ाता है: इसमें मौजूद ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • मूड स्विंग को नियंत्रित करता है: इसमें पाए जाने वाले अमीनो अम्ल और बी-विटामिन्स मूड स्विंग्स को नियंत्रित करते हैं।
  • एनीमिया को दूर करता है: इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स खून की कमी को दूर करते हैं।
  • हार्मोन्स को संतुलित करता है: नारियल पानी हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करता है,जो पीरियड्स के समय अत्यंत आवश्यक होता है।

नारियल पानी पुरुषों के लिए | Coconut water benefits for Men

Skin

सेक्सुअल हेल्थ के लिए | Sexual Health

स्वस्थ स्पर्म: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शुक्राणुओं को स्वस्थ रखते हैं और उनकी संख्या बढ़ाते हैं।
लिबिडो बढ़ाना: नारियल पानी में मौजूद न्यूट्रिएंट्स लिबिडो (यौन इच्छा) को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे सेक्सुअल हेल्थ भी बेहतर होती है।

स्टैमिना बढ़ाएं: नारियल पानी में ग्लूकोज होता है, इसीलिए यह ऊर्जा प्रदान करता है और शीघ्रपतन की समस्या को भी दूर करता है।

बॉडी बिल्डर्स के लिए | Nariyal pani for Body builders

  • हाइड्रेशन: नारियल पानी शरीर को अच्छे से हाइड्रेट करता है, जिससे व्यक्ति को ऊर्जा मिलती है।
  • एलेक्ट्रोलाइट्स: नारियल पानी में एलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाते हैं और क्रैम्प्स से राहत देते हैं।
  • अमीनो अम्ल: यहाँ तक कि इसमें अमीनो अम्ल भी होते हैं, जो प्रोटीन (protein) के निर्माण में मदद करते हैं।
  • एनर्जी: नारियल पानी में ग्लूकोज होता है जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।

नारियल पानी बच्चों के लिए |Coconut Water benefits for Kids

kids
  • दाँतों को स्वस्थ: नारियल पानी बच्चों के दाँत और हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है क्योंकि इसमें कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स होते हैं।
  • एनर्जी ड्रिंक: नारियल पानी बच्चों की शारीरिक और मानसिक activities  में उनकी सहायता करता है, उन्हें स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखता है।
  • ब्रेन डेवेलपमेंट :नारियल पानी में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बच्चों की मेमोरी पॉवर को बढ़ाते हैं और उनकी सोचने और समझने की क्षमता को भी विकसित करते हैं।

नारियल पानी बुजुर्गों के लिए |Coconut Water benefits for Senior Citizens

sunshine
  • रोगों से लड़ने की क्षमता:नारियल पानी बुजुर्गों के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है।
  • बुढ़ापे से बचाव :नारियल पानी से बुढ़ापे के लक्षण कम हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखते हैं, झुर्रियाँ कम करते हैं और शरीर को युवा बनाए रखते हैं। यह शरीर के सेल्स को मुक्त रेडिकल्स के क्षति से बचा सकते है।
  • बीमारियों से सुरक्षा :नारियल पानी  हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल,डायबिटीज और अन्य बुढ़ापे संबंधित समस्याओं को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

नारियल पानी पीने का सही समय | Best time to drink coconut water.

नारियल पानी पीने का सही समय (nariyal pani peene ka sahi samay) सभी लोगों के लिए अलग हो सकता है, परन्तु कुछ सामान्य समय हैं जब इसका सेवन करना फायदेमंद होता है:

सुबह नारियल पानी पीने के फायदे | Coconut water empty stomach

  • सुबह नारियल पानी पीने के फायदे | Coconut water empty stomach : सुबह नारियल पानी पीने से शरीर को शक्ति मिलती है, और शरीर में मॉइस्चर मैंटेन रहता है।
  • व्यायाम से पहले | Before exercise : पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
  • व्यायाम के बाद | after exercise :  वर्कआउट के बाद नारियल पानी पीने से शरीर के खोए गए मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है।
  • दिन में एनर्जी कम होने पर | To gain Energy : पूरे दिन में कभी भी नारियल पानी पी सकते हैं, विशेषकर जब आप थकान महसूस करें।
  • रात को सोने से पहले | Coconut water at night: रात में नारियल पानी पीने से यह आपको ठंडक प्रदान कर सकता है और रात को आरामदायक नींद प्राप्त करने में मदद मिलती है।

नारियल पानी कितना पीना चाहिए | How much coconut water should one drink?

नारियल पानी कितना पीना चाहिए, इसको जानना भी अत्यंत आवश्यक है क्योंकि ज्यादा मात्रा और खाली पेट नारियल पानी पीने से कुछ  नुकसान भी हो सकते हैं। नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, इसलिए उससे ब्लड प्रेशर लो होने का खतरा बढ़ सकता है।

नारियल पानी में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए, जिन लोगों का शरीर पहले से ही पोटैशियम से भरा हुआ है, उन्हें इस पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पैरालिसिस जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। अत: नारियल पानी को संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए, ताकि शरीर में पोटैशियम का स्तर ना बढ़ जाए और हाइपरकेलेमिया (ज्यादा पोटेशियम की मात्रा) का सामना करना पड़े।

नारियल पानी पीने की उचित मात्रा व्यक्ति की आयु, स्वास्थ्य की स्थिति, और जीवन शैली (lifestyle) पर आधारित होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक व्यक्ति प्रतिदिन 2 से 3 नारियल पानी पी सकता है। 

नारियल पानी के उपयोग | Usage of coconut water

  • नारियल पानी स्मूदी: नारियल पानी को फलों के साथ मिलाकर स्वादिष्ट स्मूदी बनाई जा सकती है।
  • नारियल राइस: नारियल पानी का इस्तेमाल राइस बनाने में भी किया जाता है, जिससे राइस में एक खास स्वाद आता है।
  • नारियल पानी जेली: नारियल पानी को जेलीगन के साथ मिलाकर नारियल पानी जेली बनाई जा सकती है।
  • नारियल पानी आइसक्रीम: नारियल पानी का उपयोग आइसक्रीम बनाने में भी किया जाता है।
  • नारियल पानी शरबत: नारियल पानी, नींबू, और चीनी मिलाकर स्वादिष्ट शरबत बनाया जा सकता है।
  • अवियल: दक्षिण भारतीय व्यंजन अवियल में भी नारियल पानी का इस्तेमाल होता है।

खूबसूरती बढ़ाने के लिए नारियल पानी का इस्तेमाल | Usage of coconut water in Beauty

1  बालों की ग्रोथ के लिए:  

  • नारियल पानी को रेगुलरली बालों की जड़ों में मसाज करें।
  • यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाएगा और बालों को मजबूत बनाएगा।

2. स्किन के लिए  फेस पैक:

  • नारियल पानी को बेसन, हल्दी और नीम पाउडर के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
  • सूखने के बाद, ठंडा पानी से धो लें।

निष्कर्ष | Conclusion

नारियल पानी का सेवन एक स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बना सकता है और हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है। यह एक प्राकृतिक और शुद्ध पेय होता है जिसका सेवन हमें तरलता, ऊर्जा, और पोषण प्रदान करता है, और हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसका सेवन हमें हाइड्रेटेड रखता है, पोटैशियम और विटामिन सी की आपूर्ति करता है, पाचन को सुधारता है, और विषाणु नियंत्रण में मदद करता है।

इसलिए, नारियल पानी को हमारे दैनिक जीवन में शामिल करना एक अच्छा फैसला है, जो हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। याद रखें, इसका सेवन सीमित मात्रा में अच्छा होता है, इसलिए अत्यधिक सेवन से बचें और अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!