स्वस्थ दांतों के लिए 7 Healthy Foods

Teeth

हमारी मुस्कान तब और भी खूबसूरत लगती है जब हमारे दांत स्वस्थ होते हैं। मुंह की सफाई के लिए हम रोज ब्रश और फ्लॉस (brushing and flossing) करते हैं, माउथवॉश का उपयोग करते हैं और नियमित चेकअप के लिए डेंटिस्ट के पास भी जाते हैं।

लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन सब के साथ-साथ डेंटल हेल्थ को अच्छी बनाए रखने के लिए आप अपने आहार में कुछ ऐसे अद्भुत खाद्य पदार्थ जोड़ सकते हैं, जो आपके दांतों और मसूड़ों (your teeth and gums) की सेहत को बेहतर बनाएंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएंगे? आइए जानते हैं कौन से खाद्य पदार्थ रोजाना हमें खाने चाहिए जिससे हमारे दांत मजबूत के साथ चमकदार भी बन सकें।

दांतों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए | How to make teeth strong and healthy by food 

हमारी सेहत काफी हद तक हमारे दांतों पर निर्भर करती है। जब हम भोजन को अच्छी तरह चबाते हैं, तो यह हमारे पाचन तंत्र के लिए आसान हो जाता है और शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए,आपके दांतों का स्वस्थ और मजबूत (strong and healthy) होना बेहद जरूरी है।

स्वस्थ दांतों के लिए खाद्य पदार्थ (foods for healthy teeth) निम्नलिखित जिनको आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना (should include in your diet) चाहिए:

1) प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ | Protein

protein

प्रोटीन दांतों की हड्डियों को मजबूत बनाता है और जबड़े की मांसपेशियों को  सहारा देता है। प्रोटीन में फॉस्फोरस भी होता है, जो दांतों की संरचना को मजबूत करता है।

प्रोटीन के प्रमुख स्रोत हैं मांस (चिकन, बीफ, मटन), अंडे (सफेद और पीला दोनों), टोफू (सोया से बना), बीन्स (राजमा, छोले, मूंग), नट्स (बादाम, अखरोट, काजू), और हरी पत्तेदार सब्जियाँ (पालक, केल, मेथी)। खासकर, जब आप गाजर खाते (eat carrot) है तो यह दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करती है। इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है और मसूड़ों से खून आना बंद होता है।

2) कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ | Calcium

Calcium

कैल्शियम हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह दांतों के इनेमल (tooth enamel) को सख्त और मजबूत बनाता है, जिससे दांतों की क्षय और सड़न की संभावना कम हो जाती है। कैल्शियम मसूड़ों को भी मजबूत करता है। 

कैल्शियम के प्रमुख स्रोतों में शामिल हैं: दूध, पनीर, दही, सोया दूध, हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे पालक, केल और ब्रोकोली, और तिल के बीज। ये सभी खाद्य पदार्थ कैल्शियम से भरपूर होते हैं और दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

3) विटामिन C युक्त खाद्य पदार्थ | Vitamin C

Vitamin C

विटामिन C बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है, जो मसूड़ों की बीमारियों का कारण बनते हैं, और कोलेजन के निर्माण में सहायक होता है, जो दांतों और मसूड़ों के (for healthy teeth and gums) लिए आवश्यक है। 

इसके प्रमुख स्रोतों में संतरे, स्ट्रॉबेरी, कीवी, नींबू, क्रैनबेरी, अंगूर और पपीता शामिल हैं। ये सभी फल विटामिन C से भरपूर होते हैं और मसूड़ों को स्वस्थ रखने और दांतों के इनेमल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इन फलों का सेवन करने से आपके दांत मोती की तरह चमक सकते हैं और आपके मुंह में (in your mouth) बदबू भी नहीं आईयेगी । 

4) विटामिन D युक्त खाद्य पदार्थ | Vitamin D

Vitamin D3

विटामिन D दांतों के स्वास्थ्य और मज़बूती (health and fitness) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह शरीर को कैल्शियम को सही तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। कैल्शियम दांतों के इनेमल को मजबूत बनाता है, जिससे दांतों की सड़न (tooth decay)की संभावना कम हो जाती है। विटामिन D की कमी के कारण (because of )दांत कमजोर हो सकते हैं और इनेमल पतला हो सकता है।

इसलिए, विटामिन D से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे मछली (सैल्मन, टूना, मैकेरल), अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध अपनी डाइट में शामिल करना महत्वपूर्ण है। साथ ही, रोजाना 25-30 मिनट सूरज की रोशनी ले।

5) मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थ | Magnesium

magnesium

मैग्नीशियम की कमी से दांत कमजोर हो सकते हैं और मसूड़ों में सूजन हो सकती है। यह कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे दांत मजबूत बनते हैं और क्षय से बचाव होता है।

मैग्नीशियम के प्रमुख स्रोतों में साबुत अनाज (जैसे चावल, मक्का, जौ, गेहूं, और जई), हरी पत्तेदार सब्जियाँ (जैसे पालक और केल), नट्स और बीज (जैसे बादाम और काजू) और फलियाँ (जैसे मूंगफली और राजमा) शामिल हैं। इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रख सकते हैं।

6) फ्लोराइड युक्त खाद्य पदार्थ | Fluoride

Teeth

फ्लोराइड एक खनिज है जो दांतों की मजबूती में अहम योगदान देता है क्योंकि यह कैविटीज को रोकता है और इनेमल को मजबूत करता है। नियमित रूप से फ्लोराइड युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से दांतों की सेहत बेहतर बनी रहती है।

फ्लोराइड के प्रमुख स्रोतों में फ्लोराइड युक्त पानी, हरी और काली चाय, और समुद्री भोजन जैसे झींगा और मछली शामिल हैं। इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके दांत मजबूत और स्वस्थ रह सकते हैं। इसके अलावा, अधिकांश टूथपेस्ट और माउथवॉश में फ्लोराइड होता है, अपने दांतों की देखभाल के लिए इन उत्पादों का नियमित उपयोग करें।

7) पानी | Water

hot water

पानी आपके दांतों को मजबूत और स्वस्थ रखने में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाता है। यह आपके मुंह से बैक्टीरिया (bacteria in the mouth) और खाद्य कणों को हटाता है, जिससे दांतों पर प्लाक नहीं जमता। पानी पीने से लार का उत्पादन बढ़ता है, जो मुंह के पीएच स्तर को संतुलित रखता है और एसिड को निष्क्रिय करता है।

यदि आपके पीने के पानी में फ्लोराइड होता है, तो यह आपके दांतों को कैविटी से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंह को हाइड्रेट रखता है, जिससे बैक्टीरिया का विकास कम होता है और सांसों की बदबू दूर होती है।

स्वस्थ मसूड़ों और दांतों के लिए (healthy gums and teeth) 7 खाद्य पदार्थों का सेवन करना दांतों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये खाद्य पदार्थ आपके दांतों को मजबूत, चमकदार और बीमारियों से मुक्त रखने में मदद करेंगे। स्वस्थ आहार के साथ नियमित मौखिक स्वच्छता बनाए रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!