Best foods for heart health

Heart

हृदय रोग आज के समय में मौत का एक प्रमुख कारण है, और अचंभे की बात यह है कि हार्ट अटैक की समस्या कम उम्र में भी अधिक देखने को मिल रही है। यह तथ्य हाल के शोध से सामने आया है। इसके मुख्य कारणों में खराब जीवनशैली और मादक पदार्थों का सेवन शामिल हैं। लेकिन एक स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक आहार (diet) अपनाकर हम इसे काफी हद तक रोक सकते हैं।

क्या आप जानते हैं कि हमारे दिल की सेहत न केवल हमारे जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करती है, बल्कि हमारी लंबी उम्र के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है? 

इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे उन चीज़ों के बारे में जो आपके किचन में ही मौजूद रहती हैं और आपके दिल की सेहत को बेहतर बना सकती हैं। आइए, शुरुआत करते हैं उन फूड्स से जो आपके दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

हेल्दी हार्ट फूड्स | Healthy Heart Foods

हम सभी जानते हैं कि हरी पत्तेदार सब्जियाँ, फल, (fruits and vegetables) साबुत अनाज, और नट्स हमारे दिल और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोग का खतरा कम करते हैं। अब हम आपको 7 ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जो दिल के लिए बहुत ही लाभदायक हैं:

1) सही तेल का महत्व

तेल हमारे खाने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह सबसे ज्यादा हमारे हृदय पर असर करता है। मोनोअनसैचुरेटेड वसा जैसे जैतून का तेल और कैनोला का तेल LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कम करने और HDL (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है। 

वहीं, पॉलीअनसैचुरेटेड वसा (fat)  जैसे सूरजमुखी का तेल, सोया तेल, और फिश ऑयल भी LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करती है । इन तेलों का सेवन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

2) बेरीज दिल की सेहत का सुपरफूड

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो दिल की सेहत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

एंथोसायनिन, जो बेरीज में पाया जाने वाला एक प्रकार का फ्लेवोनोइड है, आपके कोरोनरी आर्टरी रोग, दिल का दौरा और उच्च रक्तचाप के जोखिम को कम कर सकता है। रोजाना ब्लूबेरी खाने से रक्त वाहिकाओं की कार्यक्षमता में सुधार हो सकता है, जिससे दिल की बीमारियाँ (risk of heart disease) दूर रहती हैं और आप स्वस्थ रहते हैं।

3) दूध वाली चाय को ना कहे

चाय पीने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है, लेकिन ग्रीन टी का सेवन आपकी सेहत और दिल की सेहत दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। ग्रीन टी न केवल आधुनिक विज्ञान बल्कि आयुर्वेद के अनुसार भी एक उत्तम हर्बल पेय माना जाता है।

इसमें कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और दिल की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा, ग्रीन टी ब्लड प्रेशर और शुगर को नियंत्रित करती है, जिससे दिल की समस्याओं का खतरा कम होता है। साथ ही यह मेटाबोलिज्म को तेज करती है, जिससे वजन कम होता है और इसका सकारात्मक प्रभाव हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है।

4) मल्टीग्रेन आटा खरीदें

मल्टीग्रेन आटा हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें विभिन्न अनाजों का मिश्रण होता है, जो फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। फाइबर LDL (खराब) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

इसके अलावा, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) के कारण यह शुगर मरीजों में दिल संबंधी बीमारियों को कम करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे हृदय की धमनियाँ स्वस्थ रहती हैं हार्ट अटैक ( risk of heart) और ब्लॉकेज की संभावना बहुत कम हो जाती है।

5) पका कर नहीं कच्चा खाये लहसुन 

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इसमें मौजूद एलिसिन नामक यौगिक विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। हाल के शोधों से पता चला है कि लहसुन के नियमित सेवन से रक्तचाप कम होता है, कोलेस्ट्रॉल स्तर (cholesterol levels) में सुधार होता है, और धमनियों की लचक बनी रहती है।

लहसुन का खाली पेट सेवन करने से एलिसिन का प्रभाव अधिक होता है, क्योंकि पकाने के दौरान यह यौगिक नष्ट हो सकता है। एलिसिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करने में सहायक होता है।

6) डार्क चॉकलेट खाएं, दिल को मजबूत बनाएं

जी हाँ, डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि डार्क चॉकलेट का नियमित सेवन blood flow को सुधारता है और धमनियों को लचीला बनाए रखता है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ाने की क्षमता होती है, जो blood vessels को चौड़ा करने में मदद करता है और इस प्रकार blood pressure को कम करता है।

डार्क चॉकलेट को अपने आहार में शामिल करें, लेकिन सीमित मात्रा में। सुनिश्चित करें कि यह कम से कम 70% कोकोआ सामग्री वाली हो, ताकि आपको अधिकतम स्वास्थ्य लाभ मिल सकें और आपके दिल की सेहत (heart health) बनी रहे।

7) बीजों को भी अपनाएं

हम अक्सर अपने आहार में नट्स को शामिल करते हैं, लेकिन बीजों को भूल जाते हैं। चिया बीज, कद्दू के बीज, फ्लैक्ससीड ,सूरजमुखी के बीज, और हेंप सीड्स हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक लाभकारी होते हैं। ये बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करके, रक्तचाप को नियंत्रित करके और सूजन को घटाकर हृदय की सेहत में सुधार (improve heart health) करते हैं।

इन बीजों को अपने आहार में शामिल करके आप अपने दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

यदि आप भी seeds खरीदने की सोच रहे हैं, तो Go Vegan Raw Seeds Combo for Eating को try करके देख सकते हैं। ये 100% pure, hygenic, high quality वाले tasty और healthy seeds हैं। सबसे अच्छी बात इसकी पैकेजिंग है, जिससे ये खराब नहीं होते, कुरकुरापन बनी रहती है और इन्हे carry करना भी आसान होता हैं। इसके लिए हम नीचे Amazon का लिंक दे रहे हैं, आप चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!